ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” – अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

Listen to this article

थाना रणहोला के अलर्ट स्टाफ द्वारा अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया जो थाना उत्तम नगर की BC है

82 क्वॉर्टर अवैध शराब बरामद की गयी|

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्य करते हुए थाना रणहोला, बाहरी जिले के बीट स्टाफ ने 01 महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सरोज पत्नी संजय निवासी मकान न .-डी-33, ओम विहार, फेज-5, उत्तम विहार, दिल्ली, आयु-45 वर्ष (जो थाना उत्तम नगर की BC हैं) साथ ही 82 क्वार्टर अवैध (केवल हरियाणा में बिक्री के लिए) शराब की बरामद की गयी |

घटना और गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

बाहरी जिले में संगठित अपराध और अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए श्री समीर शर्मा पुलिस उपायुक्त बाहरी जिला द्वारा सख्त निर्देश पारित किए गए हैं. इन अपराधों में शामिल ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए श्री समीर शर्मा पुलिस उपायुक्त बाहरी जिला बीट व पेट्रोलिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दिनांक 29.08.2022 को निर्देश का पालन करते हुए थाना रणहोला, के बीट स्टाफ सिपाही करण बीट एरिया में पेट्रोलिंग के लिए मौजूद थे, रात करीब 08:35 बजे जब वे कमांडर चौक, विकास नगर दिल्ली के पास पहुंचे तो उनकी नजर एक संदिग्ध महिला पर पड़ी, जो सफेद रंग के प्लास्टिक बैग के साथ गली में बैठी थी. पूछताछ करने पर उसका विवरण सरोज पत्नी संजय निवासी मकान नं.-डी-33 ओम विहार फेज-5 उत्तम विहार, दिल्ली, उम्र-45 वर्ष पाया गया। उससे उसके बैग के बारे में पूछा गया लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तो उसके बैग की जाँच की गई और उसके बैग की तलाशी के दौरान, कुल 82 क्वार्टर अवैध शराब (केवल हरियाणा में बिक्री के लिए) बरामद की गई।

अत: प्राथमिकी संख्या 648/2022, धारा 33/38 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत थाना रणहोला में मामला दर्ज किया गया और उक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ:

लगातार पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसकी पारिवारिक स्थिति बहुत खराब है। उसका एक लड़का और चार लड़कियां हैं और उसका पति मजदूरी करता है। इसलिए कम समय में पैसा कमाने के लालच में उसने हरियाणा में शराब की दुकानों से अवैध शराब खरीदने का फैसला किया और दिल्ली में इन्हें उच्च दरों पर बेचने का फैसला किया। वह थाना उत्तम नगर की BC हैं।

आरोपी व्यक्ति की रूपरेखा

• सरोज पत्नी संजय निवासी मकान .नं.डी-33 ओम विहार फेज-5 उत्तम विहार, दिल्ली, उम्र-45 वर्ष। वह बेरोजगार है और एक गरीब परिवार से है। वह पहले 10 आपराधिक मामलों शामिल है और थाना उत्तम नगर की BC है।

बरामदगी :

• 82 क्वार्टर अवैध शराब

Print Friendly, PDF & Email