भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वाराअनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान करोलबाग में बस्ती संपर्क अभियान का शुभारंभ

Listen to this article

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को करोलबागनई दिल्ली के राज वाटिका ईस्ट पार्क रोड से भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में शुरू किये जा रहे बस्ती संपर्क अभियान का शुभारंभ किया और इस अवसर पर एकत्रित जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा की एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्यापार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतमराष्ट्रीय संगठक श्री वी सतीशदिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्तापार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली की सहप्रभारी श्रीमती अलका गुर्जरभाजपा की संसदीय बोर्ड के सदस्य श्री सत्यनारायण जटिया और दिल्ली प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र गोटवाल सहित एससी मोर्चा के कई वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सी टी रवि भी वर्चुअली जुड़े थे। साथ हीदेश भर में 30 जगहों से भी एससी मोर्चा के कई अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के अभ्यास वर्ग में मैंने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश के 75 हजार बस्तियों और लगभग 7,500 हॉस्टल्स के साथ जुड़ने का आह्वान किया था। आज लाल सिंह आर्या जी और उनकी टीम ने बस्ती संपर्क अभियान की शुरुआत की हैमैं इसके लिए उन्हें एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि इस कार्यक्रम की समय सीमा भी तय की गई है। मैं उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

श्री नड्डा ने कहा कि जैसा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि जनता ही हमारी ताकत है और हम जनता के लिए ही काम करते हैंइसलिए सभी काम जनभागीदारी से हो रहे हैं। हमें बस्ती संपर्क अभियान को भी जनभागीदारी का कार्यक्रम बनाना है और इसके साथसाथ लोगों को भारतीय जनता पार्टी से भी जोड़ना है। लोगों को यह भी बताना है कि किस तरह ये सारे कार्यक्रम उनकी ही भलाई के लिए हो रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अनुसूचित जाति मोर्चा इस काम को बखूबी अंजाम देगा। हमें बस्ती के लोगों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाजल जीवन मिशनआयुष्मान भारत योजनाप्रधानमंत्री आवास योजनापीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों पर चर्चा करेंगे। हम महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा लिए गए इनिशिएटिव के बारे में भी उनके साथ चर्चा करेंगे।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1951 से लेकर आज तक की हमारी यात्रा समाज और देश की भलाई के लिए ही समर्पित रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत प्रतिपादित किया था जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘सबका साथसबका विकाससबका विश्वास और सबका प्रयास‘ की अवधारणा में बदलते हुए सभी सरकारी योजनाओं की ‘लास्ट माइल डिलीवरी’ सुनिश्चित की है। भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे इस बात की पहरेदारी सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार की सभी जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है या नहीं। हमें सरकारसरकार की योजनाओं और जनता के बीच में सेतु का काम करना है ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी केंद्र सरकार की योजना का सही तरीके से लाभ मिले।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लगभग 30%, जल जीवन मिशन में लगभग 32%, पीएम आवास योजना में लगभग 34% लाभ अनुसूचित जाति को मिला है। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना का भी सबसे अधिक फायदा गरीबोंदलितोंपिछड़ों और आदिवासियों को ही मिला है। आज लाभार्थियों तक पूरी सहायता बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके बैंक एकाउंट में पहुंचता है वरना कांग्रेस के जमाने में तो केंद्र से एक रुपया भेजने पर जनता तक केवल 14 पैसे ही पहुँच पाते थे। ये परिवर्तन जो आया हैइसे हमें लोगों तक पहुँचाना जरूरी है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ सब ने राजनीति की लेकिन ये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन्होंने एससी वर्ग का सही मायने में सशक्तिकरण किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने न केवल भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों को विकसित किया है बल्कि बाबा साहब के सपनों को धरती पर उतारा भी है। हमें समाज को यह बताना होगा कि इन योजनाओं को पूरा होने में 75 साल क्यों लगेगलत लोगों को कुर्सी पर बिठाने का यही परिणाम होता है। जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब हितैषी सरकार आई तो केवल 8 साल में देश के लगभग 60 करोड़ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।

श्री नड्डा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलायेंजहाँ सरोवर बन रहा है तो वहां श्रम दान करेंपेड़पौधे लगाएं और लोगों में आत्मविश्वास जगाएं कि हम सब मिलकर अपने गाँवअपने टोले को सही करेंगे। हमारा घर तो साफ़ है लेकिन सामने गंदगी का अंबार खड़ा होनालियाँ गंदी हो तो यह हमारी विफलता है। हमें इसे बदलना होगा। मैं एक और निवेदन करना चाहूंगा कि जब आप बस्ती संपर्क अभियान में जाएँ तो पंचतीर्थ के साथसाथ लाल किले की प्राचीर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रण के बारे में भी लोगों को बताएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाना हैगुलामी की सभी मानसिकता से आजादी पानी हैअपनी महान विरासत पर गर्व करते हुए आगे बढ़ना हैएकता और एकजुटता के साथ ‘न्यू इंडिया‘ के निर्माण के लिए काम करना है और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी सही से पालन करना है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यही किंग्सवे पथ अर्थात् राजपथ था जो अब तक हमें गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए था। लोग भी सोचते थे कि जो यहाँ बैठा हैवह राज करने आया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अब ‘राज पथ’ को ‘कर्तव्य पथ‘ में बदल दिया है। इसी तरह अब प्रधानमंत्री निवास 7 रेस कोर्स के बजाय लोक कल्याण मार्ग के रूप में जाना जाता है क्योंकि अब यहाँ से जनकल्याण की ही बात होती है।

श्री नड्डा ने कहा एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस संपर्क अभियान को जनआंदोलन में बदलना है और यदि हम ऐसा कर पाएहॉस्टल जाकर नौजवानों के दिलों में तार को छेड़ पाए तो याद रखें कि आप देश का बहुत बड़ा भला करने वाले हैंसमाज का बहुत बड़ा भला करने वाले हैं और आप इसे परिवर्तन के प्रहरी के रूप में याद किये जायेंगे।

Print Friendly, PDF & Email