*सादगी और ईमानदारी के नकाब के पीछे एक विलासी राजा है-रामवीर सिंह बिधूड़ी
*केजरीवाल तुरंत दें इस्तीफा, सरकारी खजाने से लूटा गया धन वसूलने की जरूरत-रामवीर सिंह बिधूड़ी
*एक बंगले पर कोविडकाल में लगभग 45 करोड़ रूपया लुटा कर अरविंद केजरीवाल ने दर्शा दिया है की वह आम आदमी नही दिल्ली के सबसे खास आदमी हैं-हरीश खुराना
*दिल्ली की आम जनता को सुनहरा सपना दिखाने वाले केजरीवाल आज उन्हीं आम जनता के सपनो को रौद कर अपने सपने पूरे कर रहे हैं-जितेंद्र महाज
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि एक निजी चैनल के ऑपरेशन ‘शीशमहल’ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख से नकाब उठा दिया है। देश के सामने सादगी और ईमानदारी का मुखौटा पहनकर उन्होंने जिस तरह का आडम्बर रचा था, उसका भांडा बीच चौराहे पर फूट गया है। केजरीवाल पर शराब घोटाले समेत भ्रष्टाचार के दर्जनों आरोप तो लग चुके हैं लेकिन अब उनकी सादगी और ईमानदारी से नकाब पूरी तरह उठ गया है। ऐसी हालत में अगर उनमें जरा भी शर्म और हया बची है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। एक विलासी राजा के रूप में उन्होंने बड़ी बेरहमी से दिल्ली के खजाने पर डाका डाला है। पत्रकार सम्मेलन में विधायक श्री जितेन्द्र महाजन एवं प्रवक्ता श्री हरीश खुराना उपस्थित थे।
बिधूड़ी ने कहा कि अब कोई भी सफाई या स्पष्टीकरण केजरीवाल का पक्ष साफ नहीं कर सकता। अपने बंगले को सिर्फ चमकाने के लिए उन्होंने दिल्ली की जनता की खून-पसीने की कमाई का 45 करोड़ रुपए लुटा दिया। साधारण शर्ट और पैंट पहनकर, 7 रुपए वाला पैन जेब में रखकर, बड़े समारोहों में भी हवाई चप्पल पहनकर पहुंचने का आडम्बर और पाखंड रचने वाले केजरीवाल के पास अब कहने को कोई शब्द ही नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा था कि मैं कोई बंगला, गाड़ी, सिक्योरिटी और तामझाम नहीं लूंगा, मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने ये सारी सुविधाएं हासिल कीं। वह सादगी की दावा करते हुए राजनीति में आए थे। पहली बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए मेट्रो में आए थे और यह दिखाने की कोशिश की थी कि वह आम आदमी हैं लेकिन तो उन्होने अपने आपको सबसे खासमखास को भी पीछे छोड़ दिया है।
बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल अपने आपको भ्रष्टाचार को खत्म करके देश को ईमानदारी की मिसाल के रूप में पेश करते रहे हैं, अपने आपको और अपनी पार्टी को कट्टर ईमानदार कहते हैं लेकिन अब ‘ऑपरेशन शीशमहल’ से साबित हो जाता है कि वह कितना झूठ बोलकर देश की जनता को मूर्ख बनाते रहे हैं लेकिन अब खुद सबसे बड़े मूर्ख साबित हो गए हैं क्योंकि उनके मुख से पर्दा हट गया है। उनके बंगले के रेनोवेशन नहीं बल्कि सिर्फ उसे चमकाने पर 45 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ है। इतने में दिल्ली की जनता के लिए न जाने कितनी सड़कें बन जातीं जिनकी पिछले कई सालों से मरम्मत नहीं हुई। घर के 23 पर्दों पर ही एक करोड़ रुपए का खर्चा हुआ है। सबसे सस्ता पर्दा एक लाख का और सबसे महंगा पर्दा करीब 8 लाख रुपए का है। घर में मार्बल पर ही 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, मार्बल विएतनाम से मंगाया गया है। घर के खंभों की सजावट पर 85 लाख रुपए खर्च हुए हैं एक-एक दीवार की सजावट पर 4 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। स्वीमिंग पूल पर 10 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया है।
बिधूड़ी ने कहा है कि केजरीवाल ने जनता की जेब से वसूले गए टैक्स से जिस तरह की विलासिता दिखाई है, उससे जनता में भारी नाराजगी है। उनके इस्तीफे से ही माफी नहीं मिल जाएगी बल्कि जनता के धन का इस तरह दुरुपयोग करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए और यह 45 करोड़ रुपए की राशि उनसे वसूल की जानी चाहिए।
हरीश खुराना ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी की बात करने वाले केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है उसे दिल्ली याद रखेगी और आज अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि खास आदमी पार्टी के मुखिया बन गए हैं। उन्होने दिल्ली की जनता के साथ जो भी वायदे किये वह सब झूठा साबित हुआ है और आज दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। एक बंगले पर कोविडकाल में लगभग 45 करोड़ रूपया लुटा कर अरविंद केजरीवाल ने दर्शा दिया है की वह आम आदमी नही दिल्ली के सबसे खास आदमी हैं।
जितेन्द्र महाजन ने कहा कि केजरीवाल के सभी घोटालो में एक और घोटाला जुड़ गया है। आम आदमी पार्टी की बात करने वाले केजरीवाल अब खास आदमी बन गए हैं। एक ओर दिल्ली की स्थिति बदतर हो गई है गरीब को डबल राशन इसलिए नहीं मील रहा है क्योंकि सरकार पेमेंट नहीं कर पा रही है। मिनिमम बेजेज लागू करने के बावजूद आज किसी को नहीं मील पा रहा है, गरीबो का भरपूर शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम जनता को सुनहरा सपना दिखाने वाले केजरीवाल आज उन्हीं आम जनता के सपनो को रौद कर अपने सपने पूरे कर रहे हैं। यह दिल्ली की जनता के साथ सिर्फ मज़ाक है। कर्मचारियों को पिछले 10 माह से तनख्वाह नहीं मील पा रहा है हर विभाग घोटाले में डूबी हुई है।