राष्ट्रवादी बजरंग दल की तुलना पी.एफ.आई. से करके कांग्रेस ने आज फिर अपना राष्ट्रवाद विरोधी चेहरा उजागर किया — वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की 1947 से आज तक कांग्रेस ने लगातार राष्ट्रवादी संगठनों एवं व्यक्तित्वों का अपमान किया है। आज फिर कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल की तुलना आतंकवादी संगठन पी.एफ.आई. से करके और उस पर प्रतिबंध की बात कह कर ना सिर्फ अपना राष्ट्रवाद विरोधी चेहरा उजागर किया है बल्कि स्थापित कर दिया है की कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

आज कांग्रेस नेताओं को बोलते हुऐ देख ऐसा लगा मानो कोई मुस्लिम लीग का नेता बोल रहा हो।

यह देश साक्षी है की कांग्रेस के नेताओं ने इसी तरह कभी आर.एस.एस. को तो कभी वीर सावरकर जी को बदनाम किया और उसी के चलते आज राजनीतिक रूप से महत्वहीन हो चुकी है और अब बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करके कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में अपनी हार की पुष्टी कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *