हत्या के प्रयास मामले में शामिल वांछित अपराधी अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार

Listen to this article

 पहले भी 05 जघन्य मामलों में शामिल
 पिछले तीन साल से फरार
परिचय:
एजीएस/अपराध शाखा, दिल्ली की टीम ने एक वांछित अपराधी कासिम खान उर्फ फिरोज खान, 24 वर्षीय, निवासी जे.जे. कॉलोनी, उत्तम नगर, दिल्ली को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन, दिल्ली से पकड़ा है जो 2020 से फरार चल रहा था। आरोपी काशिम खान उर्फ फिरोज खान गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली में बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था |
सूचना, टीम और संचालन:
सहायक उप निरीक्षक पवन को सूचना मिली थी कि काशिम खान उर्फ फिरोज खान जो लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 05 अलग-अलग मामलों में वांछित है, उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन, दिल्ली के पास आएगा।
उपरोक्त सूचना के अधार पर सयुंक्त आयुक्त एसमिश्रा और उपायुक्त .डी. अंकित सिंह द्वारा सहायक आयुक्त नरेश यादव की देख रेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक सत्यवीर यादव व अनिल कुमार कर रहे थे | जिसमें सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक हरि सिंह, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक रंधावा, प्र.सिपाही अरविंद व प्र.सिपाही अजीत शामिल थे ।
टीम ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया और काशिम खान उर्फ फिरोज खान, 24 वर्षीय निवासी जे.जे. कॉलोनी, उत्तम नगर, दिल्ली को गिरफ़्तार कर लिया।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान, आरोपी काशिम खान उर्फ फिरोज खान ने प्राथमिकी संख्या 876/2020, धारा 307/34 भारतीय दंड संहिता और 27 आर्म्स एक्ट, थाना रणहौला, दिल्ली में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने खुलासा किया कि घटना के एक सप्ताह पहले उसके दोस्त के चाचा गुड्डू को नीरज उर्फ अभिषेक और उसके साथियों ने पीटा था। बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों (दीपक @ काना, फिरोज खान, फरदीन, आशिफ @ केडी और आतिश @ लाला) के साथ मिलकर नीरज @ अभिषेक पर गोलियां चलाईं। इसलिए उसके खिलाफ रणहोला थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। उसने लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के अन्य मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पिछली भागीदारी:
आरोपी कासिम खान उर्फ फिरोज खान के अपने क्षेत्र के विभिन्न अपराधियों से संबंध थे और उसने डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट आदि जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है| आरोपी कासिम खान उर्फ फिरोज खान को निम्नलिखित आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया:

  1. प्राथमिकी संख्या 876/2020, धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता और 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना -रणहोला, दिल्ली।
  2. प्राथमिकी संख्या 1221/18 धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना- उत्तम नगर, दिल्ली।
  3. प्राथमिकी संख्या 641/17, धारा 392/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना उत्तम नगर, दिल्ली।
  4. प्राथमिकी संख्या नंबर 745/18, धारा 440/336/506/34 भारतीय दण्ड संहिता और 25/27 आर्म्स एक्ट, थानाउत्तम नगर, दिल्ली।
  5. प्राथमिकी संख्या 84/19, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना उत्तम नगर, दिल्ली।
    आरोपी की प्रोफ़ाइल:
    आरोपी कासिम खान @ फिरोज खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी जे.जे. कॉलोनी, उत्तम नगर दिल्ली का रहने वाला है व एक गरीब परिवार से तालुक रखता है | वह अनपढ़ है। वह बचपन से ही गलत संगत में पड़ गया और अपराध करने लगा।
Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *