दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार के 9 वर्ष में कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के कारण देश और दिल्ली पूरी तरह से पिछड़ गई और लोगों का जीवन स्तर निचले पायदान पर पहुॅच गया है जिसके लिए भाजपा डोर-टू-डोर अभियान में लोगों माफी मांगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में शासन के 9 वर्ष होने के उपलक्ष में भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक अभियान चलाने के पीछे उनका आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी एजेंडा शामिल है। पूरे शासन काल में भाजपा ने झूठे वायदों किए है और लोगों के कल्याण के लिए कुछ नही किया केवल गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा का अस्तित्व पूरे में विलुप्त होने की शुरुआत हो चुकी है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 9 वर्षों की केन्द्र में भाजपा की सरकार देश की सम्पत्तियों को बेचने का काम किया है और देश की सम्पत्ति को अपने पूंजीपति मित्रों को दिलाने के लिए देश विरोधी नीतियों पर काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि किस प्रकार ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहूल चौकसी आदि देश का अरबों करोड़ों की राशि लेकर विदेश भाग गए और काले धन को वापस लाने के बड़े-बड़े दावे करने वाले भाजपा नेताओं ने इनके खिलाफ एक शब्द तक कहा जबकि अडानी की शैल कम्पनियों के 20 हजार करोड़ की राशि और एल.आई.सी और एसबीआई को खोखला करने के कांग्रेस के सवाल पर आज तक प्रधानमंत्री जवाब नही दे पाए हैं।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में पिछले 9 वर्षों से भाजपा के सातों सांसद है जिन्होंने राजधानी के विकास और लोगों के कल्याण और जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कुछ नही किया। पिछले 15 वर्षों तक भाजपा निगम की सत्ता पर आसीन थी जिसने अपने भ्रष्टाचार से राजधानी को बदहाल बना दिया। भाजपा और आम आदमी पार्टी की नूरा कुश्ती में दिल्ली की जनता पिस रही है और दिल्ली का विकास रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास डोर-टू-डोर अभियान में जनता को उपलब्धि के रूप में बताने के लिए कुछ नही है, क्योंकि भाजपा शासन में पेट्रोल, डीजल, गैस, सीएनजी, रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में भारी तेजी आई है जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है और बेरोजगारी ने पिछले 45 वर्षों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जबकि दिल्ली बेरोजगारी में नम्बर वन गई है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और निगम में सरकार होने से भाजपा और केजरीवाल सरकार के समन्वय स्थापित नही होने के कारण दिल्ली प्रगति के पथ से हट चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप पार्टी का असली चेहरा दिल्लीवासियों ने मेयर चुनाव के लिए चला दो महीने से अधिक घमासान में देख लिया था, जिसके कारण दोनों पार्टियों के पार्षदों ने मारपीट, गाली गलोच से लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा की प्रशासनिक अक्षमताओं और नाकामियां से वाकिफ हो चुकी है और डोर-टू-डोर अभियान में दिल्ली की जनता भाजपा कार्यकर्ताओं से बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल पूछेगी।