दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पं0 जवाहरलाल नेहरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज प्रदेश कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरु की 49वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इससे पूर्व प्रातः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शांति वन में नेहरु जी की समाधि पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।  उन्हांने कहा कि हमें दिल्ली में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी की मौकापरस्ती, अवसरवादी और भ्रमित करने वाली राजनीति पर प्रहार करके दिल्ली की जनता को वास्तविकता से अवगत करने की जरुरत है।

पं0 नेहरु जी को प्रदेश कार्यालय में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नेटा डिसूजा, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला और सतबीर शर्मा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस एस.सी. विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, जे.पी. पंवार सहित ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व निगम पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई, सेल एवं विभाग के पदाधिकारियों ने भी पुष्प चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 1947 में जिन कठिन और चुनौती वाले हालात में नेहरु जी ने देश की बागडोर संभाली थी, उस वक्त बदलाव और बंटवारे के माहौल में देश में संवैधानिक ढ़ांचे की स्थापना करना, आर्थिक, सामाजिक समस्याओं का हल निकालकर पटरी लाने का काम नेहरु जी के परिपक्व व्यक्तित्व और देशवासियों के प्रति निष्ठा के कारण संभव हुआ था। उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने महात्मा गांधी के स्पष्ट मार्गदर्शन, आदर्शो, उदेश्यों और सिद्धांतों को मूल आधार बनाकर देश को प्रगति के रास्ते पर एकसूत्र में बांधने की जो आधारशिला रखी थी, आज उसी का परिणाम है कि प्रत्येक देशवासी पूरे विश्व में सम्मान के साथ उनके बराबर खड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकसित भारत का जो अस्तित्व विश्व में उच्च पायदान पर खड़ा है उसमें देश के प्रति नेहरु जी की कर्तव्यनिष्ठा को कोई झुठला नही सकता।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनावों में जीत के बाद आम आदमी पार्टी अपने वायदों को निभाने में विफल साबित हो गई, जिसके कारण निगम के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर है, जबकि अरविन्द केजरीवाल निगम चुनाव से पूर्व 10 गारंटी दी थी जिसमें एक गारंटी निगम में अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा था। उन्होंने कहा कि 2 बार मेयर बनने के बावजूद अरविन्द केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने और उनको समय पर वेतन देने की दिशा में कोई व्यवस्था नही की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अरविन्द केजरीवाल द्वारा निगम सफाई कर्मचारियों को पक्का वायदा करके गुमराह करने की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भाजपा को कोसते थे लेकिन निगम सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हालात और खराब हो गए है। केजरीवाल ने निगम में ठेकेदारी खत्म करने वादा किया था परंतु आप पार्टी  निगम में ठेकेदारी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि 20-25 वर्षों से अस्थाई कर्मचारी के रुप में कर रहे सफाई कर्मचारियों को आखिर भाजपा और अब आम आदमी पार्टी नियमित क्यों नही कर रही। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में अरविन्द केजरीवाल के सभी वायदे और दावे झूठे साबित हुए हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी से प्रभावित होकर 1912 में नेहरु जी कांग्रेस पार्टी से जुड़े और स्वतंत्रता संग्राम में 9 बार जेल गए। उन्होंने कहा कि पं0 जवाहरलाल नेहरु 6 बार कांग्रेस के उच्च अध्यक्ष पद पर रहे। 1954 में पं0 नेहरु को भारत रत्न से अलंकित हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता पश्चात योजनाबद्ध तरीके से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु चलाना, लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करके राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढ़ांचे को मजबूत करके स्थायित्व प्रदान करके नेहरु जी ने देश को एकसूत्र में बांधकर देश को शिक्षा, तकनीकी, वैज्ञानिक, कृषि के क्षेत्र आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने देश को आई.आई.ए., आई.आई.टी., इसरो, एम्स, सेल, ओएनजीसी, डीआरडीओ, भेल, एन.आई.डी. जैसे संस्थान दिए।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान में देश में भाजपा की केन्द्र सरकार जिस विरोधाभास की नीति और विचारधारा के साथ 9 वर्षों से निरंकुश और तानाशाह सरकार चला रही है। उनके देश विरोधी निर्णयों के कारण देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने कहा था कि ‘‘अगर एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो वे अमीर को और अमीर और गरीब को और गरीब बना देती है।’’ भाजपा की केन्द्र सरकार कुछ  विशेष पूंजीपतियों के हक में सभी सरकारी नीतियों को बना रहे है जिसका परिणाम पूरा देश देख रहा है कि कैसे सरकारी संस्थाओं को बेचकर देश को कर्जदार बना दिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *