दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदूराव के सीसीयू डॉक्टर डयूटी रुम में बैठे एक डॉक्टर पर दीवार पर लगी टाइल अचानक से सिर पर जा गिरी। हादसे में डॉक्टर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल डॉक्टर को तुरंत ही अस्पताल में ही भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में कई टॉकें आए है। घटना शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे की है। बता दें पिछले चार साल में करीब पांच से छह हादसे दीवार, छज्जा, फेन गिरने जैसे हादसे हो चुके है। इस संबंध में निगम प्रवक्ता ने बताया कि घटना दोपहर सवा दो बजे हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर के ड्यूटी रूम में हुई। जिसमें एक ढीली टाइल डॉक्टर के सिर पर जा गिरी। डॉक्टर को प्राथमिक उपचार दिया गया और घाव पर टांके लगाए गए। एहतियातन सीटी स्कैन कराया गया जो ठीक आया। इंजीनियरिंग विभाग को बुलाया गया और सभी ढीली टाइलों को हटा दिया गया है। साथ ही अस्पताल में ढीली टाइलों की जांच की जा रही है।
ढीली टाइलों को हटा दिया गया है। साथ ही अस्पताल में ढीली टाइलों की जांच की जा रही है।
2023-06-02