अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20,000/ रुपये का इनाम घोषित था |
परिचय:
दक्षिणी रेंज/अपराध शाखा की एक टीम ने सुरेश यादव, उम्र 39 वर्ष , निवासी गांव खारेक, जिला जमुई, बिहार को गिरफ्तार किया है| आरोपी सुरेश यादव की गिरफ्तारी के साथ प्राथमिकी संख्या 90/13, धारा 394/397/34 भारतीय दंड संहिता, थाना कीर्ति नगर, दिल्ली के तहत दर्ज एक सनसनीखेज लूट का मामला सुलझाया गया है |
घटना:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 08.03.2013 को शिकायतकर्ता शिवेंदर कलसी, निवासी कीर्ति नगर, दिल्ली जब अपने घर पर अकेली थी तभी उसका घरेलू सहायक सूरज यादव, अपने साथी सुरेश यादव और अन्य सहयोगियों के साथ उसके कमरे में घुस गया और उसे धमकाया व पीटा | उसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता को बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। सभी आरोपियों ने उसके गहने और नकदी लूट ली और मोके से फरार हो गये |
इस सन्दर्भ में, प्राथमिकी संख्या 90/2013, धारा 394/397/34 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना कीर्ति नगर, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था। अपराध करने के बाद सभी आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। इस मामले में सभी को भगोड़ा घोषित किया गया व प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 20,000/- रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी बिहार के जमुई जिले के नक्सली इलाके के रहने वाले हैं जिस कारण पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए किये गये प्रयास सफल नही हो रहे थे |
टीम और संचालन:
सिपाही अभय पाठक को सूचना मिली कि दिल्ली के थाना कीर्ति नगर में लूट की वारदात में वांछित आरोपी सुरेश यादव महाराष्ट्र के रायगढ़ में कार्यरत है जिसे वहां से पकड़ा जा सकता है।
फरार अपराधी को पकड़ने के लिए उपायुक्त अंकित कुमार सिंह और संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा ने सहायक आयुक्त नरेश सोलंकी की देख रेख में व निरीक्षक विजय पाल दहिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें प्रधान सिपाही मनेंद्र, प्रधान सिपाही संजय कुमार और सिपाही अभय पाठक शामिल थे |
इस टीम को रायगढ़, महाराष्ट्र भेजा गया व इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी विकसित करने के बाद यह पाया गया कि आरोपी सुरेश यादव महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के गाँव वधकल में एक कंपनी में ट्रक चालक के रूप में काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने उपरोक्त स्थान पर छापेमारी की लेकिन सुरेश वहां नहीं मिला। टीम को आरोपी सुरेश यादव का मोबाइल नंबर मिला जिस पर तकनीकी निगरानी की सहायता से आरोपी सुरेश यादव,39 वर्षीय को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से पकड़ा गया। वह रायगढ़ छोड़ने की कोशिश कर रहा था क्योंकि उसे दिल्ली पुलिस की छापेमारी के बारे में पता चल गया था।
पूछताछ:
जांच के दौरान उसने खुलासा किया कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ लूट का सामान लेकर मौके से भाग गया था | उसके बाद वे 07 साल तक पुणे में किराए पर वाहन चलाते थे। अब वह जेएसडब्ल्यू कंपनी, गाँव वधकल, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था | सुरेश यादव, 39 वर्ष की गिरफ्तारी के साथ ही सनसनीखेज लूट का एक मामला प्राथमिकी संख्या 90/13, धारा 394/397/34 भारतीय दंड संहिता, थाना कीर्ति नगर सुलझा लिया गया है।
आरोपी का प्रोफाइल:
सुरेश यादव, 39 वर्ष, निवासी गांव खरेक, जिला जमुई, बिहार केवल 8वीं कक्षा तक ही पढ़ा है। उसके बाद वह दिल्ली आकर मजदूरी कर रहा था | वह अपने दोस्त सूरज से मिला जो उसके गांव का ही रहने वाला है | सूरज शिकायतकर्ता का घरेलू सहायक था। दोनों ने साजिश रची और अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया।