स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया शो ‘दो दिल मिल रहे हैं’ लेकर आया है। इसके साथ, दर्शक एक नई अवधारणा और एक फ्रेश जोड़ी को स्क्रीन्स पर देखने वाले है। ये चाइल्डहुड लवर्स ऋषिराज और प्रियदर्शिनी की कहानी है, जो बचपन के दोस्त भी हैं। उनके जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ दोनों को अलग करता है। लेकिन बीतते साल के साथ ऋषिराज, ऋषि सेन के नाम से जाने जाने वाले एक अभिमानी इंडस्ट्रियलिस्ट बन जाते हैं, जबकि प्रियदर्शिनी अब एक टूर गाइड हैं, जो पीहू मित्रा के नाम से फेमस हैं। कभी प्यार करने वाली ये जोड़ी अब एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर सकती। हालांकि, वे एक अतीत साझा करते हैं, जिससे वे अनजान हैं। ऐसे में बचपन के इन लवर्स का ये सफर वाकई देखना दिलचस्प होगा और यह देखना होगा कि क्या वे एक-दूसरे की असली पहचान के बारे में पता लगा पाते हैं।
हाल ही में, निर्माताओं ने ‘दो दिल मिल रहे हैं’ का प्रोमो जारी किया है, जहां यह देखा जा सकता है कि ऋषि और पीहू के किरदार स्टारप्लस के पॉपुलर शो ‘इस प्यार को क्या नाम दू’ के अर्णव सिंह रायजादा और खुशी कुमारी गुप्ता से मिलते जुलते हैं। बरुण सोबती द्वारा अभिनीत अर्नव और सनाया ईरानी द्वारा अभिनीत ख़ुशी, अपने शो के साथ भारतीय टेलीविजन पर सबसे बड़े नामों में से दो बन गए। लेकिन जरा ठहरिए, यहां अर्नव और खुशी के सभी चहानेवालों के लिए एक अच्छी खबर भी है, क्योंकि ‘दो दिल मिल रहे हैं’ से ऋषि और पीहू दर्शकों के लिए प्यार के नए तत्वों के साथ आने के लिए तैयार हैं।
जी हां, अर्णव की तरह ही ऋषि भी कोल्ड और बॉसी एटीट्यूड वाला एक घमंडी आदमी है। वह मुंहफट है, लेकिन साथ ही दिल का अच्छा है। वहीं खुशी कुमारी गुप्ता एक जमीन से जुड़ी लड़की हैं। वह छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती है और अपने रास्ते में आने वाले हर पल को संजोती है। पीहू भी ठीक उसी तरह की ही है जो रिश्तों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता को पैसों और पावर से ज्यादा अहमियत देती है। पीहू एक स्वतंत्र, मेहनती और निडर लड़की है। पीहू हसलर है, वह किसी से भी लड़ सकती है जो उसके सिद्धांतों और ईमानदारी को चुनौती देता है।
वैसे स्टार प्लस हमेशा से ही अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता रहा है। इसे देखते हुए यह कहना सही होगा कि यह चैनल विशेष रूप से एक हब है जहां दर्शक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, फालतू और तितली जैसे आकर्षक शो के अद्भुत लाइनअप को देखते हुए भावनाओं की ढेर से गुजरते हैं, जो वुमेन एम्पावरमेंट पर फोकस करता है। इस तरह के कंटेंट को इसके दर्शकों ने खूब सराहा है। स्टारप्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को अपनी कहानी के प्लॉट के साथ टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखना सुनिश्चित किया है। स्टारप्लस के शो में आकांक्षी महिला किरदारों को दर्शकों से व्यापक सराहना मिली है। आखिरकार, उन्हें देश की अन्य महिलाओं के लिए एक सॉलिड रोल मॉडल जो बना दिया।
ये शो 12 जून को दोपहर 2 बजे सोमवार से रविवार तक एयर होगा।