दिल्ली में 5 दिन पहले आई बाढ़ से दिल्लीवासियों का जनजीवन बहुत ज्यादा अस्तव्यस्त और मुश्किलों भरा रहा लेकिन सरकार की बदईतजामी और लापरवाही के चलते बाढ़ से प्रभावित हुए पीड़ितों को न ही राशन रसद ढंग से पहुंच पा रही है, ना पीने के पानी और ना शौचालयों का इंतजाम है और ना ही जरूरी दवाइयों का इंतजाम है,यह कहना है करावलनगर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने गए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व विधायक हसन अहमद पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज का

Listen to this article

उनका कहना था कि जब से बाढ़ आई है दिल्ली कांग्रेस जिला वाइज टीम बनाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। चूंकि जिला करावलनगर का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित रहा है इसीलिए जिले के साथियों ने पहले दिन से ही सोनिया विहार के पुश्ता न 5 और शिव विहार वजीराबाद में कांग्रेस राहत कैंप लगाकर कांग्रेस रसोई से भोजन और जरूरी दवाइयों का वितरण शुरू कर दिया था। उसी कड़ी में आज बदरपुर खादर में भी राहत कैंप लगाकर लोगो की मदद का कार्य शुरू कर दिया है। यहां का दौरा करते हुए पीड़ितों से बात करने पर पता चला कि क्षेत्र में बिजली पूरी तरह से ठप्प है। साफ पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। टेंट बहुत ही कम मात्रा में लगे हैं जो पीड़ितों की संख्या के मुकाबले नाकाफी हैं। लोगो का कहना था कि वोटों के समय जो लोग यह रोज कई कई बार वोट मांगने आते थे वही लोग सरकार में आते ही उनसे हाल तक पूछने नही आये हैं।

दौरा करने गए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना था कि मैं सरकार से अपील करता हूं कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए और जल्द से जल्द मेडिकल कैंप लगवाए जाए क्योंकि बाढ़ के बाद पानी तो उतर जाता है लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण के चलते गंभीर बीमारियों को छोड़ जाता है। दौरा करने गए वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ खुशनूद, जावेद निगम पार्षद, अलीम अंसारी, अशोक बधेल, ताराचंद, डॉक्टर SP सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रामबिलास शर्मा, प्रदीप कुमार, नरेश पाल, अली हसन, मुनेस पाल, अरविंद सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी सुरेंद्र कुमार पूर्व चेयरमेन, शैलेन्द्र चौधरी, रामनिवास यादव, स्नेह शास्त्री, अनिकेत, अजब सिंह खारी, बल्लू पहलवान, शहज़ाद भाई, डॉक्टर वी आर चौधरी, अशोक भसीन, नेत्र पाल, रविंद्र त्यागी, श्रीमती उमा शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंदन चौबे, सुजीत कुमार, राम प्रकाश झा, खेमचद सैनी, संदीप मिश्र, संजय वर्मा, बर्लीम पहलवान, मदन लाल शर्मा, सतीश दीक्षित, मथन सिंह व कांग्रेस के सैकड़ों साथी मौजूद रहे और पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर दिखे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *