आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) द्वारा दिल्ली में जारी जागरूक अभियान को लेकर लोगों के बीच में जाकर जाती उन्मूलन क़ानून की माँग करते हुए लोगों से पार्टी की टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने पक्ष में समर्थन माँग रहे हैं । शुक्रवार को छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर लोगों से जाति उन्मूलन क़ानून की माँग को लेकर समर्थन की अपील की और चार अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले विशाल धरने को लेकर लोगों को आमंत्रित किया।
मज़े की बात ये है कि लोग भी आपकी अपनी पार्टी द्वारा, जाति उन्मूलन क़ानून की माँग को लेकर काफ़ी उत्साहित दिखे और धरने पर पहुँचने का आश्वासन भी दिया। बताया जाता है कि छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग जातियों के लोग निवास करते हैं लेकिन पार्टी के इस मुद्दे पर काफ़ी हद तक लोगों ने समर्थन का आश्वासन भी दिया और कुछ लोगों के विचार इस मुद्दे से अलग थे।
आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में जाति व्यवस्था की समाप्ति को लेकर ,लोग इस मुद्दे को लेकर क्या सोचते हैं।








