14 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली पदभार ग्रहण करेंगे

Listen to this article

*अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों का तांता लगा।

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली 14 सितम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। आज पार्टी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वो जी-20 समिट के चलते जो राष्ट्रीय गौरव का विषय है, खास तौर पर नई दिल्ली के सरकार द्वारा आरक्षित क्षेत्र में कोई होर्डिंग पोस्टर न लगाऐं। दिल्ली को साफ सुथरा रखना सभी राजनैतिक कार्यकर्ता व दिल्ली के नागरिकों की जिम्मेदारी है इसके लिए सामूहिक प्रयास होना चाहिए और कांग्रेस उसमें पीछे नही है।

कल दोपहर से ही अरविन्दर सिंह लवली से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व दिल्ली वासियों को तांता लगा हुआ है। पूरी दिल्ली के सभी वर्गों में उनकी नियुक्ति को लेकर हर्षोल्लास है व चौतरफा इसका स्वागत हो रहा है। पार्टी ने 14 सितम्बर का दिन  जी-20 को देखते हुए निर्धारित किया है, हालांकि प्रदेश कार्यालय से सभी राजनीतिक गतिविधियां सुचारु रुप से जारी है और पार्टी कार्यालय में दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता पहुच रहे है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे है।

14 सितम्बर को प्रदेश कार्यालय में होने वाले पद ग्रहण कार्यक्रम में हजारो लोग जुटेंगे जिसके लिए बकायदा नुक्कड़ सभाएं शुरु हो चुकी है और इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता व दिल्ली के आम नागरिक मौजूद रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *