दिल्ली देहात के किसानों ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष से मिलकर दिल्ली देहात के विकास के लिए उपराज्यपाल द्वारा रूपए 800 करोड़ की राशि जारी कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया

Listen to this article

*दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मुख्यमंत्री केजरीवाल से जानना चाहती है कि हर एक मामले में केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की उपेक्षा क्यों करती है – वीरेंद्र सचदेवा

*केजरीवाल सरकार ने दिल्ली देहात को हमेशा विकास कार्यों से दूर रखा है – विनोद सहरावत

दिल्ली देहात के विकास के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सहचेवा के अनुरोध पर उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना द्वारा रूपए 800 करोड़ की राशि जारी करने पर आज दिल्ली देहात के सैकड़ों किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने श्री वीरेंद्र सचदेवा से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया और साथ माननीय उपराज्यपाल का भी आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदौलिया, किसना मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन, मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत सहित दिल्ली देहात के प्रमुख व्यक्ति शामिल थे।

किसान प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुऐ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर बैठी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के किसानों के साथ हमेशा से ही सौतेला व्यवहार किया है और दिल्ली देहात के विकास के लिए कोई भी अहम कदम नहीं उठाए, ना ही कोई ठोस योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा माननीय उपराज्यपाल श्री वी के सक्सेना का आभार व्यक्त करती है जिन्होंने दिल्ली के किसानों की तकलीफों को समझा और दिल्ली देहात के विकास हेतू 800 करोड़ रुपए की राशि को डीडीए के माध्यम से उपलब्ध करवाया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जानना चाहती है कि चाहें ग्रामीण आंचल का विकास हो, फसल नुकसान अथवा जमीन अधिग्रहण मुआवज़ा हो या फिर परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा सभी मे केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की उपेक्षा क्यों करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के लोग 2014 से ही खुद को उपेक्षित मानते हैं और सभी केजरीवाल सरकार से परेशान हैं।

विनोद सहरावत ने कहा कि दिल्ली देहात के लोग लगातार गांव में पंचायत कर रहे थे क्योंकि दिल्ली सरकार कोई विकास कार्य नही कर रही है। इससे गांववासियों के अंदर केजरीवाल सरकार के प्रति काफी गुस्सा था।

गांववालो की समस्या की गम्भीरता को देखते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ग्रामवासियों से मिलकर उनकी समस्या सुनी और उन समस्याओं को माननीय उपराज्यपाल के सामने रखा।

उन्होंने कहा कि गांव की लैंड पूलिंग आदि 20 अन्य विषयों पर चर्चाएं और वायदे तो केजरीवाल सरकार ने खूब किये लेकिन कभी भी इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जल्द ही हम किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल को मिलकर भी उनका धन्यवाद करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *