सुपर जज रेमो डिसूजा और कैप्टन शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो डांस + प्रो के लिए अपना उत्साह किया साझा

Listen to this article

*डांस+ प्रो आज से शनिवार और रविवार शाम 6 बजे स्टार प्लस पर होगा प्रसारित

स्टार प्लस अपने पॉपुलर रियलिटी शो डांस प्लस के सातवें सीज़न डांस + प्रो के साथ आज से आपकी स्क्रीन्स पर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। रेमो डिसूजा और अन्य कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री के साथ, डांस प्लस आज से अपने टेलीविजन स्क्रीन पर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है। इस शो में मॉडर्न ट्विस्ट के साथ इंडियन डांस फॉर्म्स की प्रामाणिकता को उजागर किया जाएगा। हाल में इस शो को लेकर शो रेमो के साथ बाकी कैप्टन्स ने भी अपनी खुशी जाहिर की हैं।

रेमो डिसूजा जो इस विरासती शो के सुपर जज के रूप में एक बार फिर वापस आ गए हैं, उन्होंने अपना उत्साह साझा करने हुए कहा, “आठ साल पहले लॉन्च होने के बाद से डांस प्लस स्टार प्लस पर सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा है। इस शो को दर्शकों के बीच बहुत सम्मान मिलता है, क्योंकि इसे देश भर में उभरते हुए टैलेंट्स के लिए एक मंच के रूप में देखा जाता है। इस साल हम देसी मूव्स के प्रति अपने प्यार का जश्न मनाते हुए डांस प्लस में कुछ भारतीय तड़का जोड़ेंगे! आज से स्टार प्लस पर इस प्रतिष्ठित शो की विरासत को जारी रखते हुए पहले कभी नहीं देखी गई रोमांचक परफॉर्मेंस को जरूर देखें!

ऐसे में कैप्टन शक्ति मोहन ने साझा किया, “इस साल डांस प्लस और भी बेहतरीन होने का वादा करता है क्योंकि यह कई अलग तरह के प्रदर्शन पेश करने वाला है, और मैं बेहद एक्साइटेड हूं क्योंकि यह शो आज से स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होने जा रहा है। इस शो का इरादा मॉर्ड्स ट्विस्ट के साथ “देसी” मूव्स की शीतलता को जीवंत करना है। प्रतियोगियों का हर प्रदर्शन यकीनन दर्शकों के लिए एक शानदार नजारा होगा। यह देश के लिए आज से स्टार प्लस के इस पसंदीदा शो के सातवें और सबसे यादगार सीज़न के लिए तैयार होने का समय आ गया है।”

कैप्टन पुनित पाठक ने कहा, “डांस प्लस ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह बनाई है, और शो को दर्शकों से यह प्यार मिला है। आखिरकार, वह दिन आ गया है जब दर्शक प्रतियोगियों के प्रदर्शन को देखेंगे। हर प्रदर्शन के साथ प्रतियोगियों द्वारा, दर्शकों को एक एंटरटेनिंग नजारा देखने को मिलेगा क्योंकि हम देसी मूव्स को सेलिब्रेट करेंगे। मैं स्टार प्लस के इस प्रतिष्ठित शो के साथ वापस आकर खुश हूं। तो आज से कंटेस्टेंट्स के कुछ शानदार प्रदर्शन देखें!”

वहीं शो के एक और कैप्टन राहुल शेट्टी कहते हैं, “मैं डांस प्लस के साथ जुड़ कर बेहद उत्साहित हूं। इस साल, डांस + प्रो के रूप में, यह शो रोमांचक थीम के साथ दर्शकों को उनकी स्क्रीन से बांधे रखने की गारंटी देता है। मॉ़डर्न ट्विस्ट के साथ भारतीयता का जश्न मनाएं! आज से स्टार प्लस पर इस आइकोनिक शो के सातवें सीज़न में कुछ शानदार परफॉर्मेंसेज देखने के लिए तैयार हो जाइए!”

डांस+ प्रो आज से शनिवार और रविवार शाम 6 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *