अगर आप कुरियर के लिए अपना पार्सल बुक करने का सोच रहे हैं, तो ये ख़बर आपके काम की हो सकती है। जी हाँ कुरियर के क्षेत्र में जाना माना नाम , डी टी डी सी आपने सुना ही होगा। इन दिनों डी टी डी सी अपना ब्रांडिंग महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के तहत डी टी डी सी के पुराने कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है एवं आधुनिक तकनीक के साथ हाईटेक किया जा रहा है। इसके साथ ग्राहकों को 10 रुपया प्रति पार्सल की क़ीमत कम होने का भी दावा किया जा रहा है। इस ब्रांडिंग महोत्सव के तहत, दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन की लाल बत्ती के पास स्थित डी टी डी सी कुरियर बुकिंग का दफ़्तर अपग्रेड के साथ रविवार को उद्घाटन किया गया। हालाँकि डी टी डी सी दफ़्तर यहाँ पहले से ही था, लेकिन अब यहाँ पर नए रंग रूप और नए कलेवर के साथ आपको देखने को मिलेगा। शाखा का उद्घाटन करने पहुँचे समारोह के मुख्य अतिथि डी टी डी सी के सी एम डी सुभाशीष चक्रवर्ती, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक चक्रवर्ती, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा और जहांगीरपुरी शाखा के चैनल पार्टनर राजीव मिश्रा के इलावा कई गण्यमान्य लोग उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे। टोटल ख़बरें के संवाददाता ने जब मौक़े पर अतिथियों से बात की तो आइए सुनते हैं उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें कि डी टी डी सी की जहांगीरपुरी शाखा पहले से ही कार्यरत थी, लेकिन डी टी डी सी की ब्रांडिंग महोत्सव के तहत आप इस नए नवेले कार्यालय में जाकर अपना पार्सल बुक करवा सकते हैं और इसके साथ 10 रुपया प्रत्येक पार्सल पर छूट भी पा सकते हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


