*किसान मोर्चा के पदाधिकारी दिल्ली के गांव में जाकर सुनेंगे किसानों की समस्या – विनोद सहरावत
दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलो गांव की ओर योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद सहरवात ने कहा कि दिल्ली के सभी गांव में किसान मोर्चे के पदाधिकारी जाएंगे और उस गांव में गौ पूजा या कृषि यंत्रों की पूजा करेंगे फिर उसके बाद किसान मजदूर चौपाल करेंगे और केंद्र सरकार की योजनाएं के बारे में बताएंगे।
विनोद सहरावत ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार से परेशान दिल्ली के किसानों की समस्याओं को किसान मोर्चा पदाधिकारी सुनेंगे और उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है इसलिए दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा किसानों का उनका हक दिलाने का प्रयास करेगी।
उन्होंने बताया कि कृष्ण गऊ साला कंझावला रोड बवाना द्वारा गऊ भक्तों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारत सचदेवा, राजपाल राणा, वेदपाल मान, अरुण चौधरी, संदीप कौशिक एवं राकेश माथुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








