अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए भाजपा ने ईडी से भिजवाया चौथा समन- गोपाल राय

Listen to this article
  • भाजपा किसी भी तरह विपक्ष के नेताओं को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहती है, इसके लिए ईडी को अपना हथियान बना लिया है- गोपाल राय
  • शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल का तीन दिवसीय गोवा दौरे का कार्यक्रम घोषित हुआ और शनिवार को ईडी का समन आ गया, यह कोई इत्तेफाक नहीं- गोपाल राय
  • सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुंचने से पहले नोटिस को मीडिया में लीक करने का काम ईडी का नहीं, भाजपा का है- गोपाल राय
  • ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए और भाजपा को भी ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं करना चाहिए- गोपाल राय

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा चौथा समन भेजे जाने पर पार्टी ने भाजपा पर तिखा हमला बोला है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव की तैयारी और चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए भाजपा ने ईडी से यह चौथा समन भिजवाया है। भाजपा किसी भी तरह नहीं चाहती है कि विपक्ष का कोई भी नेता लोकसभा चुनाव में प्रचार कर पाए। इसलिए विपक्ष के नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए भाजपा ने ईडी को अपना हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ‘‘आप’’ ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अरविंद केजरीवाल का 18 जनवरी से तीन दिवसीय गोवा दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की और शनिवार को ईडी ने समन भेजकर 18 जनवरी को ही बुलाया है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। हमारा अनुरोध है कि ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए। साथ ही, भाजपा को भी ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग करने से बचना चाहिए।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन भेजने के संबंध में कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा एक फिर नोटिस भेजा गया है। अभी शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल का गोवा दौरा करने का कार्यक्रम की घोषणा की है। सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर 18, 19 और 20 जनवरी को तीन दिवसीय दौरे पर गोवा जाएंगे और आज मीडिया के जरिए खबर मिली है कि ईडी ने समन जारी कर 18 जनवरी को बुलाया है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। ईडी इतने दिनों से चुप बैठी रही, लेकिन जब शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के गोवा दौरे का कार्यक्रम मीडिया में घोषित हुआ, तो ईडी ने भी नोटिस भेज दिया।

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इस नोटिस से यह साफ दिख रहा है कि भाजपा किसी भी तरह से विपक्ष के नेताओं को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है। अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव का प्रचार और चुनाव की तैयारियां न कर सकें, इससे रोकने के लिए भाजपा ईडी को अपना एक हथियार बना चुकी है। ऐसा लगता है कि ईडी भाजपा के एक फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रही है। जबकि ईडी एक संवैधानिक संस्था है। संवैधानिक संस्था की नोटिस मुख्यमंत्री के पास पहुंचने से पहले मीडिया में लीक कर दी जाती है। ईडी की नोटिस मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंची है और हमें मीडिया से नोटिस भेजे जाने की खबर मिल गई कि ईडी की चौथी नोटिस जारी हो गई है। नोटिस को मीडिया में लीक करने का यह काम संवैधानिक संस्थाओं का नहीं है, बल्कि भाजपा का काम है।

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने निवेदन करते हुए कहा कि ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए, ईडी को भाजपा का राजनीतिक हथियान नहीं बनना चाहिए। साथ ही, भाजपा को भी ईडी का राजनीतिक दुरुप्रयोग करने से बचना चाहिए। इस तरह से बिना सिर-पैर के एक राजनीतिक मकसद से अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए बार-बार ये लोग जो नोटिस भेजते जा रहे हैं, उसे बंद करना चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *