आम आदमी पार्टी पूर्वांचल शक्ति पीठ ने पार्टी मुख्यालय पर मनाया मकर संक्रांति पर्व

Listen to this article

“आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री गोपाल राय और राज्यसभा सांसद एवं “आप” राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक के नेतृत्व में दही-चिवड़ा कार्यक्रम का आयोजन

  • दिल्ली के निर्माण और विकास में पूर्वांचल वासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसको भुलाया नहीं जा सकता- गोपाल राय
  • अब पूर्वांचल के लोग एक प्रकोष्ठ से आगे बढ़ते हुए शक्ति बन चुके हैं- गोपाल राय
  • काम काज से लदी जिंदगी में ऐसे ही कार्यक्रमों के बहाने लोग इकट्ठे होकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और आनंद का अनुभव करते हैं- संदीप पाठक
  • आम आदमी पार्टी हमेशा दूसरों को खुशियां देने और उसका हिस्सा बनने में विश्वास रखती है- संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी पूर्वांचल शक्ति पीठ ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पर मकर संक्रांति पर्व मनाया। इस दौरान “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री गोपाल राय और राज्यसभा सांसद एवं “आप” राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने पूर्वांचल शक्ति के सभी साथियों को संबोधित कर दही-चिवड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में पूर्वांचल शक्ति के अध्यक्ष अखिलेश पति त्रिपाठी और पूर्वांचल शक्ति के पदाधिकारियों समेत बुराड़ी के विधायक संजीव झा, द्वारका के विधायक विनय मिश्रा, त्रिनगर की विधायक श्रीमती जितेंद्र तोमर, पूर्व विधायक नितिन त्यागी, करोल बाग के विधायक विशेष रवि, पालम की विधायक भावना गौड़, कृष्णा नगर के विधायक एस.के. बग्गा और तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के निर्माण और विकास में पूर्वांचल वासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अब पूर्वांचल के लोग एक प्रकोष्ठ से आगे बढ़ते हुए शक्ति बन चुके हैं। आम आदमी पार्टी उनके योगदान का सम्मान करती है और इसलिए पार्टी में पूर्वांचल शक्ति पीठ बनाई गई। उन्हीं के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। मेरी ओर से पूर्वांचल वासियों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

उधर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा पूर्वांचल वासियों के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। हाल ही में छठ पूजा का बड़े स्तर पर आयोजन किया गया था। अब मकर संक्रांति पर्व पर दही-चिवड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। काम काज से लदी जिंदगी में ऐसे ही कार्यक्रमों के बहाने लोग इकट्ठे होकर आपस में मिलते हैं, एक-दूसरे को गले लगाते हैं और आनंद का अनुभव करते हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा दूसरों को खुशियां देने और उसका हिस्सा बनने में विश्वास रखती है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *