चाणक्यपुरी स्थित बाल्मीकि मंदिर में दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान

Listen to this article

*अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा सहित मोर्चे के अन्य पदाधिकारियों ने किया श्रमदान

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित महर्षी बाल्मीकि मंदिर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा, महामंत्री रुपेश मेहरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

इस मौके पर लाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर के लिए जो संघर्ष किया है, उसका आज परिणाम है कि करोड़ों सनातनियों की जीत हुई है और यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सभी अपने घरों में दीप जलाए और भगवान श्री राम का स्वागत करें क्योंकि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम अपने अयोध्या वापस आ रहे हैं।

मोहन लाल गिहारा ने बताया कि आज अनुसूचित जाति चाणक्यपुरी स्थित नेहरु पार्क बाल्मीकि मंदिर और वसंत गांव में स्थित बाल्मीकि मंदिर में आयोजित सफाई अभियान चलाया जिसमें मोर्चे के पदाधिकारियों ने श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली भर में बाल्मीकि समाज मंदिरों की सफाई और आस पास के धार्मिक स्थलों की सफाई करने का काम कर रहा है। 22 जनवरी को विशेष तैयारी के लिए एलईडी पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण सुनने के साथ ही घरों को दीपों से सजाने की तैयारी भी की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *