समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय एवंअंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध खिलाड़ियों श्री रमेश चंद, श्री ललित माथुर और श्री विशाल ठाकरान जी ने की। समारोह का आरंभ बाइबल से उद्धरित पवित्रांशों से हुआ, तत्पश्चात विद्यालय गान, स्वागत भाषण एवं स्वागत गीत के द्वारा सभा में पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्रों की परेड एवं खेल ज्योति प्रज्वलन के बाद समस्त खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ग्रहण की।नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ें आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अभिभावक गण के लिए आयोजित दौड़ इस समारोह का विशेष आकर्षण थी। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत बैंड ने सब का मन मोह लिया और तदुपरांत अनेक प्रकार की ड्रिल जैसे बाल ड्रिल, डंबल ड्रिल आदि में छात्रों की तत्परता और लयबद्धता ने समां हीबांध दिया । कार्यक्रम के अंतिम सोपान में पधारे हुए समस्त तिथियां एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। विद्यालय गीत एवं राष्ट्रगान के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
2024-01-27









