भाजपा के अमृत काल में देश का आर्थिक मॉडल खस्ताहाल – अरविन्दर सिंह लवली

Listen to this article

*जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ता दूसरी पार्टी के विधायकों से अधिक सक्रिय और सक्षम हैं- अरविन्दर सिंह लवली

*भाजपा की निरंकुश सरकार की गलत नीतियों के कारण न केवल योजनाबद्ध तरीके से देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है बल्कि देश पर विदेशी कर्जा तीन गुना बढ़ा दिया  अरविन्दर सिंह लवली

आगामी 3 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी, रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के संबध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आज उत्तर पश्चिम दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में आयोजित बैठकों सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए जहां हमें परिश्रम करना होगा वहीं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़कर जनता के बीच जाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बूथ स्तर का कार्यकर्ता दूसरी पार्टी के विधायकों से अधिक कारगर है क्योंकि वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को निपटाने में सक्षम है जबकि दोनो पार्टियों के जनप्रतिनिधि लोगों के लिए उपलब्ध नही होते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने अधिकतर सरकारी संस्थाओं को बेचकर तथा चिन्हित पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने की नीति के तहत देश को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है।

दोनों संसदीय क्षेत्रों की बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथ, श्री रमेश कुमार, डा0 उदित राज, कांग्रेस वर्किंग सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र यादव, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, श्री राजकुमार चौहान, सुरेन्द्र कुमार, चरण सिंह कंडेरा, दर्शना रामकुमार, पं0 टेकचन्द शर्मा, विजय लोचव, जगप्रवेश कुमार, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, विष्णु अग्रवाल, इंन्द्रजीत सिंह, ओम प्रकाश बिधूड़ी, कमलकांत शर्मा, जगजीवन शर्मा, जय किशन शर्मा, पूर्व निगम पार्षद प्रवीण राणा, पन्ना लाल खेरवाल, खविन्दर सिंह कैप्टन, मीर सिंह, सतीश गुप्ता, राकेश इस्सर और हरीश नागर, डा0 शम्भु दयाल शर्मा, अरुणा देवी और पृथ्वी सिंह राठौड़, डा0 नरेश कुमार, जितेन्द्र बघेल, जगजीत सिंह सिक्का, सुखबीर शर्मा, पीएस बावा, जितेन्द्र बघेल, हर्ष चौधरी, अजीत बशिष्ठ, शबनम रियाज, रवि दत्त गौड़, राजेन्द्र तंवर, एस.सी. विभाग चेयरमैन सुनील कुमार, कांता शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि विकसित देश बनाने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देशवासियों पर तानाशाही रुप से जन विरोधी व गलत नीतियां बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में देश का आर्थिक मॉडल सुदृढ होने की बजाय चरमरा गया है। उन्होंने कहा कि 70 साल में 2014 तक जहां विदेशी कर्जा केवल 56 लाख करोड था उसे बढ़ा कर भाजपा सरकार ने दिसम्बर 2023 तक देश पर 200 लाख करोड़ से भी अधिक कर दिया जो चिंताजनक है और जीडीपी ग्रोथ से अधिक देश पर कर्ज की आई.एम.एफ. द्वारा चेतावनी भी देश पर आर्थिक संकट का संकेत है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस को कोई खत्म नही कर सकता। यह जरुर है कि हम पिछले 10 वर्षों से सत्ता में नहीं है परंतु हमारे नेता राहुल गांधी पहले भारत जोड़ो यात्रा और वर्तमान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर देश के गरीब, मजदूर, पिछड़े, निम्न, मध्यम व वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रहे है। राहुल जी भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वारा देशवासियां को इनकी कारगुजारियों के प्रति जागरुक बनाने के काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 वर्ष केन्द्र और 15 वर्ष दिल्ली की सत्ता में रहकर जो विकास किया है वो देश और दिल्ली वहीं रुका हुआ है। भाजपा की केन्द्र और दिल्ली में राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षो में लोगों के हितों और विकास के लिए कोई काम नही किया है, केवल जातिगत राजनीति, सांप्रदायिकता और लुभावने वायदों के नाम पर जनता को भ्रमित किया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *