प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं केजरीवाल- रामवीर सिंह बिधूड़ी

Listen to this article

*आम आदमी पार्टी को चुनौती-सबूत पेश करें या इस्तीफा दें केजरीवाल – बिधूड़ी

*झूठे आरोपों के कारण पार्टी कर सकती है कानूनी कार्रवाई – बिधूड़ी

*मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी मंत्री आतिशी के बेतुके बयान कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्ति “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है, को सार्थक करता है” — बाँसुरी स्वराज

*जांच से बचने के लिए अब केजरीवाल के पास बहाने खत्म हो गए हैं तो उन्होंने अब झूठ का सहारा लेना शुरु कर दिया हैं – बांसुरी स्वराज

*अपने ही लोगों से हताश हैं क्योंकि केजरीवाल के विधायक खुद उनके ही खिलाफ खड़े हैं – कमलजीत सहरावत

*दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी शैतान तरह हर दिन सुबह एक नये झूठ के साथ उठते हैं — भाजपा प्रवक्ता

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं दिल्ली भाजपा की सचिव बाँसुरी स्वराज ने आज दिल्ली भाजपा की महामंत्री कमलजीत सहरावत एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के साथ एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित किया और कहा की अरविंद केजरीवाल की आधारहीन ब्यानबाजी बता रही है की उनकी राजनीति का अंत प्रारंभ हो गया है।

विधूड़ी ने कहा की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाया है। वह अपने इस बयान का प्रमाण दें नहीं तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए विशेषज्ञों से सलाह कर रही है।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह के बेहूदा और घटिया आरोप लगभग एक दर्जन बार लगा चुकी है लेकिन आज तक कोई सबूत पेश नहीं किया जा सका। इस बार भी यह बेबुनियाद आरोप लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस आरोप की टाइमिंग देख ली जाए तभी पता चल जाएगा कि यह आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद है। सभी को पता है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के मुखिया के रूप में कुख्यात हो चुके हैं। ईडी उन्हें पूछताछ के लिए बार-बार समन कर रही है लेकिन वह पेश नहीं हो रहे।

बिधूड़ी ने कहा कि एक तरफ अयोध्या में मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता बुलंदियों को छू रही है और भाजपा इस बार 400 के पार नारे को सच साबित करने जा रही है तो दूसरी तरफ केजरीवाल का विपक्ष का बड़ा नेता बनने का अपना सपना टूटता दिखाई दे रहा है। पूरा विपक्ष एक बार फिर बिखर रहा है तो ऐसे में वह बौखलाकर भाजपा पर विधायक खरीदने का मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल और उनके झूठे साथियों को सिर्फ आरोप लगाने की आदत है। वे ऐसे आरोप लगाकर पहले भी माफी मांग चुके हैं लेकिन अपनी आदत से बाज नहीं आते। भाजपा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपने दम पर जीतेगी और आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ेगा।

बिधूड़ी ने कहा कि 15 फरवरी से दिल्ली विधानसभा कस बजट अधिवेशन शुरू होने वाला है और उस दौरान भाजपा विधायक और जनता यह जानना चाहेंगे कि केजरीवाल ईडी के सामने पेश क्यों नहीं हो रहे। भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनसे जवाब मांगा जाएगा लेकिन उन सबसे ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल और उनके साथियों ने यह बेहूदा मजाक दिल्ली की जनता के साथ किया है जो सच की कसौटी पर कहीं नहीं ठहर सकता।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी मंत्री आतिशी के बेतुके बयान कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्ति “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है, को सार्थक करता है”।

बाँसुरी स्वराज ने कहा की भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर केजरीवाल और उनकी मंत्री मीडिया एवं जनता की आंखों में धूल झोंकना चाह रहे हैं पर कामयाब नही होंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के गठबंधन में केजरीवाल सबसे खास हैं इसलिए वह शराब घोटालों की जांच में नहीं जुड़ना चाहते हैं। जांच से बचने के लिए अब उनके बहाने खत्म हो गए हैं तो उन्होंने अब झूठ का सहारा लेना शुरु कर दिया हैं।

कमलजीत सहरावत ने कहा कि केजरीवाल सरकार के ही दो विधायक किराड़ी से ऋतुराज और बिजवासन से विधायक भूपेन्द्र सिंह जून ने सदन के अंदर ही अपने ही सरकार के जलबोर्ड के ऊपर सवाल खड़े किये थे और अभी कुछ दिन पहले ही स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया था और यह सच्चाई है कि दिल्ली जल बोर्ड के किसी भी ठेकेदार की पेमेंट नहीं हो रही है। इसलिए केजरीवाल अपने ही लोगों से हताश हैं क्योंकि केजरीवाल के विधायक खुद उनके ही खिलाफ खड़े हैं।

प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की एक साधारण इंसान सुबह भगवान का नाम लेकर सदविचारों के साथ उठता है पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी शैतान तरह हर दिन सुबह एक नये झूठ के साथ उठते हैं और आज टूटते इंडी गठबंधन से जनता का ध्यान भटकाने के लियें आज केजरीवाल ने नया झूठ गढ़ा है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *