अरविंद केजरीवाल झूठ बोलना बंद करें हिम्मत है तो उन 7 विधायकों के नाम बतायें जिन्हे उनके कहे अनुसार भाजपा ने सम्पर्क किया और बतायें किसने सम्पर्क करा – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल का आज का बयान उनकी राजनीति हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का बयान कि भाजपा उनके विधायको को तोड़ना चाहती है उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है की आज 62 विधायको की पार्टी को इतनी निराशा है।

आज जनता भी देख रही है कि केजरीवाल के गठबंधन की जरूरत पड़ रही है और इनकी जमीन खिसक चुकी है इसलिए केजरीवाल इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं ताकि वे राजनीतिक रूप से जिंदा रह सके।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता जान चुकी है कि केजरीवाल सिर्फ दिल्ली की जनता को लूटने आए हैं और इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलना बंद करें हिम्मत है तो उन 7 विधायकों के नाम बताएं जिन्हे उनके कहे अनुसार भाजपा ने सम्पर्क किया और बतायें किसने सम्पर्क किया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *