दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू

Listen to this article
  • हमारे सात विधायकों को 25 करोड़ रुपयों का ऑफर और आगामी चुनाव में टिकट का वादा कर रही भाजपा- दुर्गेश पाठक
  • आम आदमी पार्टी के 21 और विधायकों से संपर्क की कोशिश कर रही भाजपा- दुर्गेश पाठक
  • भाजपा का एक पैटर्न है कि जहां चुनाव नहीं जीत पाते, वहां ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाकर अपनी सरकार बनाते हैं- दुर्गेश पाठक
  • 2013 में हमने भाजपा नेता शेर सिंह डागर का स्टिंग जारी किया था कि कैसे वह “आप” विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं- दुर्गेश पाठक
  • कभी भाजपा नेता मनोज तिवारी तो कभी गौरव भाटिया आकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे- दुर्गेश पाठक
  • भाजपा से विनती है कि आप अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, सस्ती बिजली आदि पर मुकाबला करो लेकिन ऐसी गंदी राजनीति मत करो- दुर्गेश पाठक

“आप” विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर “आप” विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू हो गया है। भाजपा हमारे सात विधायकों को 25 करोड़ रुपयों का ऑफर और आगामी चुनाव में टिकट का वादा कर रही है। हमारे 21 और विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। भाजपा का एक पैटर्न है कि जहां चुनाव नहीं जीत पाते, वहां ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाकर अपनी सरकार बनाते हैं। 2013 में हमने भाजपा नेता शेर सिंह डागर का स्टिंग जारी किया था कि कैसे वह “आप” विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। दुर्गेश पाठक ने कहा कि कभी भाजपा नेता मनोज तिवारी तो कभी गौरव भाटिया आकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। भाजपा से विनती है कि आप अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, सस्ती बिजली आदि पर मुकाबला करो लेकिन ऐसी गंदी राजनीति मत करो।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक रोग से ग्रसित है जिसका नाम ‘ऑपरेशन लोटस’ है। इन्होंने इसे कई राज्यों में चलाया और सफलता भी मिली, फिर चाहे वो कर्नाटक हो, गोवा हो, अरुणाचल प्रदेश हो। इन्होंने दिल्ली में भी कई बार ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने की कोशिश की और पिछले कुछ दिनों से फिर कोशिश कर रहे हैं। हमारे कई विधायकों से इन्होंने संपर्क किया जिसमें वह सभी से यही कह रहे हैं कि हम आम आदमी पार्टी को खत्म करने वाले हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन को पहले ही गिरफ्तार कर चुके हैं। अब अरविंद केजरीवाल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद सभी विधायकों को तोड़कर आम आदमी पार्टी को पूरी तरह खत्म कर देंगे।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा हमारे सात विधायकों से संपर्क कर उनको 25 करोड़ रुपयों का ऑफर दे रही है। साथ ही उन्हें आगामी चुनाव में टिकट देने का वादा भी कर रही है। कई विधायकों ने सबूत के तौर पर इसकी रिकॉर्डिंग भी कर ली है। इसके अलावा भाजपा ने हमारे 21 विधायकों से संपर्क किया है। भाजपा ने एक पैटर्न तैयार किया है कि जहां वह चुनाव नहीं जीत पाते हैं, वहां ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाते हैं। 2013 में जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी 28 सीटें लेकर आई थी, हमने उस समय के भाजपा नेता शेर सिंह डागर का स्टिंग जारी किया था यह बताते हुए कि वह विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। इनका एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए।

“आप” नेता ने कहा कि यही कारण है कि भाजपा ने फर्जी शराब घोटाले का षडयंत्र रचा। उसके तहत हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। यह लोग केजरीवाल के कामों और नीतियों का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, केजरीवाल को चुनावों में हरा नहीं पा रहे हैं। भाजपा जिस भी राज्य में जाती है, लोग इनसे पूछते हैं कि केजरीवाल ने ये काम कर दिया तो तुम क्यों नहीं कर पा रहे हो। इसी कारण से यह लोग पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। दिल्ली की जनता ने बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी है। ऐसे में इस प्रकार के षड्यत्र करना अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जब भी इस तरह की कोशिश की है, हमने देश के लोगों को इसकी जानकारी दी है। कई बार ऑडियो तो कई बार वीडियो जारी किए। हमने कई बार नाम भी बताए कि भाजपा का कौन सा नेता हमारे किस-किस विधायक को खरीदने की कोशिश कर रहा है। जनता समझती है और भगवान हमारे साथ है। भाजपा की हर कोशिश के बावजूद जनता के बीच आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसलिए अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी से डरकर भाजपा का एक ही लक्ष्य रह गया है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को खत्म करो।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि कभी भाजपा नेता मनोज तिवारी तो कभी गौरव भाटिया आकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। यह सबकुछ दिखाता है कि भाजपा एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही है कि शराब घोटाला चलाओ, इनके नेताओं को गिरफ्तार करो, इनके विधायकों को खरीदो और अरविंद केजरीवाल को गरिफ्तार कर आम आदमी पार्टी को खत्म कर दो। जब आपके पास भगवान और जनता का आशीर्वाद होता है तो शाम-दाम-दंड-भेद, सब बेकार जाता है। भाजपा से विनती है कि आप अच्छे काम करिए। आप अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, सस्ती बिजली आदि पर मुकाबला करो लेकिन ऐसी गंदी राजनीति मत करो।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *