वीरेन्द्र सचदेवा एवं रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Listen to this article

*बवाना चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राज जैन बावाना की 14 एसोशिएसन के अध्यक्षों के साथ आज भाजपा में शामिल हुए

*अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार और उनकी भ्रष्टाचारी सोच के कारण आज उनके ही दल के लोग ग्रसित हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

*दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के दिल्ली भाजपा में अन्य दलों से प्रवेश समिति के संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी और सह संयोजक आरती मेहरा एवंहर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी, कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी से जुड़े नेताओं के साथ ही दिल्ली के कुछ प्रमुख व…

*वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल केजरीवाल के विधायकों को प्रलोभन के झूठे आरोप को लेकर कल पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच करने की मांग करेगा

*भाजपा कल पुलिस आयुक्त से विधायक प्रलोभन मामले की जांच की मांग करने जा रही है हम अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हैं की वह भी कल अपने आरोप की जांच की मांग एवं सबूत लेकर आयें ताकि सच सामने आये — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज कहा है कि अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा खो चुके हैं और भ्रष्टाचार में डूबे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पूर्व अपने वक्तव्य में कहा था कि भाजपा उनके सात विधायकों को पैसे के सहारे तोड़ने की कोशिश कर रही है।

सचदेवा ने कहा की केजरीवाल के झूठे आरोप को लेकर कल भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर को एक पत्र सौंप कर इस पूरे मामले की जांच करने की मांग करेगा।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मांग की जाएगी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जो झूठा आरोप लगाया है उसकी तह तक जाए।

भाजपा मांग करेगी की पुलिस अरविंद केजरीवाल से जानकारी ले की आम आदमी पार्टी के किन विधायकों से भाजपा की ओर से किसने सम्पर्क किया और क्या प्रलोभन दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की कल हम पुलिस आयुक्त को जांच का मांग पत्र सौंपने जायेंगे और यदि अरविंद केजरीवाल ने जो आरोप लगाये हैं उसके कोई सबूत उनके पास हैं वह सबूत लेकर हमारे साथ पुलिस आयुक्त से मिलकर जांच की मांग करें ताकि सच सामने आये।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *