*केजरीवाल सरकार को सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक दिल्लीवासियों को इसकी लागत पर कम से कम 50% सब्सिडी की घोषणा करनी चाहिए -रामवीर सिंह बिधूड़ी
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की घोषणा में कुछ भी नया नहीं है।
देशभर में राज्य सरकारें इसी तरह की योजनाएं चला रही हैं। दिल्ली नगर निगम में सेवा के दौरान भाजपा प्रशासन ने भी स्कूलों और जोनल कार्यालयों के ऊपर सफलतापूर्वक सौर संयंत्र लगाने को प्रोत्साहित किया।
श्री बिधूड़ी ने कहा है कि केजरीवाल लोगों को बेवकूफ बनाने की कला में माहिर हैं।
आज केजरीवाल ने भ्रामक घोषणा की है कि जो लोग सोलर प्लांट लगाएंगे हम उन्हें 200 यूनिट की जगह 400 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
दिल्ली के लोग केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि जब वे घर पर बिजली बनाने वाले सोलर प्लांट लगाएंगे तो उन्हें उनकी मुफ्त बिजली यूनिट लेने की क्या जरूरत होगी।
बिधूड़ी ने कहा है कि केजरीवाल सरकार को सोलर प्लांट लगाने के लिए भ्रामक घोषणा करने के बजाय इसे लगाने के इच्छुक दिल्लीवासियों को सोलर प्लांट की लागत पर कम से कम 50% सब्सिडी देने की घोषणा करनी चाहिए।



