दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज यहां प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। श्री लवली ने कहा कि गांधी जी ने भारत को स्वतंत्र और गणतंत्र बनाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। परंतु वर्तमान में देश पर शासन करने वाली सांप्रदायिक ताकतें उनके संघर्षों और बलिदानों को कम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की स्मृति और विरासत लोगों के मन में विराजमान है क्योंकि वह एक ऐसे मार्गदर्शक थे जिन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व पार्षद अशोक कुमार जैन, हरनाम सिंह, मौहम्मद उस्मान, एस.के. पुरी सहित 70 विधानसभा पर्यवेक्षक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस सरकार ने नवंबर, 2006 में सौर उर्जा योजना शुरू की थी, अगर वर्तमान की दिल्ली सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इसे जनता को लाभ पहुचाने के उद्देश्य से लागू किया होता तो बिजली उपभोक्ताओं को बिलों में भारी राहत मिलती।- अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली सरकार की सौर ऊर्जा योजना केवल कांग्रेस सरकार की पुरानी योजना को नया चौला पहनाना है, इसमें नया कुछ भी नही है – अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने 6 नवंबर, 2006 में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई सौर ऊर्जा बिजली योजना को गंभीरता पूर्वक लागू किया होता, तो दिल्ली में बिजली की कमी को काफी हद तक दूर कर दिया जा सकता था और लोगों के बिजली के बिलों में काफी हद तक कम हो जाते।

3 फरवरी, 2024 को गीता कॉलोनी रामलीला मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में आज यहां डीपीसीसी कार्यालय, राजीव भवन में कांग्रेस पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कि होटल, अस्पताल, नर्सिंग होम, सभी सरकारी भवनों और 500 वर्ग मीटर से अधिक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा स्थापित करने को अनिवार्य कर दिया था। जिससे न केवल इन प्रतिष्ठानों को असहनीय बिजली बिल से राहत ही मिलती बल्कि राजधानी वालों को खतरनाक प्रदूषण से भी भारी राहत मिलती। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने DISCOM द्वारा खरीदी गई सौर ऊर्जा के लिए निवासियों को सोलर गीजर लगाने पर 6000 रुपये और छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए 6,000 रुपये से 60,000 रुपये की सब्सिडी की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की सौर योजना केवल पुरानी योजना को नया चौला पहनाना है, इसमें नया कुछ भी नही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान छोड़ भविष्य की बात करके केवल दिल्ली के लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यदि मौजूदा दिल्ली सरकार पूरी राजधानी में व्यवसायिक और आवासीय दोनों परिसरों में सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने के बारे में गंभीर है तो दस साल में सौर उर्जा योजना लागू क्यों नही किया। उन्होंने कहा कि यदि योजना को लागू कर दिया गया होता तो दिल्ली में सौर ऊर्जा उत्पादन आम हो जाती और करदाताओं के हजारों करोड़ रुपये की बचत होती, आज जो बिजली वितरण कंपनियों को बिजली सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *