Listen to this article

दिन में कैंडल मार्च की तस्वीर देखकर आप सोच रहे होंगे। ऐसा कौन सा मुद्दा है। जो लोग सड़कों पर उतर कर दिन में कैंडल मार्च कर नारेबाज़ी कर सरकार से माँग कर रहे हैं। सबसे दिलचस्प तस्वीर इस विरोध प्रदर्शन में एक की कुत्ते रही जो लगातार प्रदर्शनकारियों के साथ चल रहा था। यह कुत्ते ने भी अपना विरोध दर्ज कराते हुए कैंडल मार्च में शामिल हुआ। दरअसल ये सभी लोगों को दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले हैं। दक्षिणी दिल्ली की 69 कॉलोनियों को पक्का करने की माँग को लेकर पिछले क़रीब तीन दशक से नेताओं द्वारा किए जा वादों से दुखी हैं।
प्रधानमंत्री उदय योजना के तहत दिल्ली के कई अनाधिकृत कॉलोनीयों को केंद्र सरकार के द्वारा मालिकाना हक दिया गया था। वहीं कुछ अनाधिकृत कॉलोनीयाँ पीएम उदय योजना के दायरे में नहीं आई थी। जिसके वजह से उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। दिल्ली के छतरपुर में दक्षिणी दिल्ली के 69 अनधिकृत कॉलोनी के अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रविवार को छतरपुर में शांति मार्च निकाला। वही इस दौरान लोगों ने कॉलोनी को पास करने और मालिकाना हक देने की मांग करते हुए नारेबाज़ी करी। 69 अनधिकृत कॉलोनीयों के हज़ारों लोगों ने क़रीब 3 किलोमीटर का लंबा पैदल मार्च निकाला है। इस पैदल मार्च से पहले छतरपुर में एक बड़ी जनसभा करी गई। इस पैदल मार्च के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों ने केंद्र सरकार से माँग करी है। चुनाव से पहले इनकी 69 अनधिकृत कॉलोनीयों को नियमित किया जाए। लोगों ने कहा कि उन्हें डर सताता रहता है। कब उनकी कॉलोनी पर एमसीडी और डीडीए का बुलडोजर चल जाए। लोगों ने कहा कि केंद्रीय विकास शहरीकरण मंत्री हरदीपपुरी की जब चुनावी रैली थी। उन्होंने वादा किया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिणी दिल्ली के 69 अनधिकृत कॉलोनीयों को पास कर दिया जाएगा ताकि लोगों को उनके अपने जमीनों का मालिकाना हक मिल सके। मगर अब 2024 का चुनाव के महज कुछ दिन ही रह गए हैं। इसके बावजूद 69 कॉलोनीयो को अभी तक नियमित नहीं किया जा सका है। जिसके वजह से कॉलोनी में कई प्रकार की दिक्क़ते होती है। उन्हें लोन नहीं मिलता और कई प्रकार की समस्या देखने को मिलते हैं। जिसका सामना उन्हें रोजाना करना पड़ता है। लोगों की माँग थी। कॉलोनी को केंद्र सरकार अपने वादे के अनुसार चुनाव से पहले नियमित करे। मौक़े पर मौजूद टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने दक्षिणी दिल्ली की 69 अनधिकृत कॉलोनी के अध्यक्ष रमन अग्रवाल और प्रदर्शनकारियों से बात करी। देखिए इसे विशेष रिपोर्ट में ।

आपको बता दें कि दक्षिणी दिल्ली के 69 कॉलोनियों में क़रीब पाँच लाख लोग रहते हैं। पिछले क़रीब तीन दशकों से ऊपर अपनी कॉलोनियों को पक्का करने की माँग को लेकर छतरपुर में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। लोक सभा चुनाव में वोट नहीं डालने का ऐलान किया है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *