अपारशक्ति खुराना और पत्नी आकृति आहूजा का गाना ‘होर कोई नई’ एक चार्टबस्टर हिट

Listen to this article

*अपारशक्ति खुराना और पत्नी आकृति आहूजा का गाना ‘होर कोई नई’ दर्शकों के बीच हुआ हिट

अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा ने हाल ही में ‘होर कोई नई’ नामक एक वीडियो सॉन्ग में अभिनय किया। यह गाना हाल ही में रिलीज़ किया गया था और पहले से ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस डुओ ने वैलेंटाइन डे पर इस लव सॉन्ग के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लव सॉन्ग रिलीज़ किया, जो पहले से ही एक चार्टबस्टर बन चुका है और दिल जीत रहा है।

इस गाने को साझा करते हुए, अपारशक्ति ने कैप्शन में लिखा था, “एन ऐप्ट डे टू रिलीज़ आवर फर्स्ट सॉन्ग टूगेदर होरकोइनई आउट नाउ. द परफेक्ट साउंडट्रैक फ़ॉर लव दिस वैलेंटाइन्स.”

https://www.instagram.com/reel/C3U38QGyNfo/?utm_source=ig_web_copy_link

जैसे ही गाना रिलीज़ हुआ, फैंस उनके कमेंट सेक्शन में आने लगे और दोनों की शानदार केमिस्ट्री की बहुत तारीफ की। यह ट्रैक उनके और उनकी पत्नी आकृति आहूजा के बीच पहला टीम-अप है, इस गाने को मनसिमरन संधू ने लिखा और कम्पोज किया है।

वैलेंटाइन डे पर अपारशक्ति ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा था, “मैंने सोचा कि चलो वैलेंटाइन के लिए कुछ खास किया जाए। पहली बार हमने साथ में कोई गाना किया है। आकृति को उसकी वर्क कमिटमेंट और मौमी ड्यूटीज को ध्यान में रखते हुए मनाना मुश्किल था। मैंने उसे यह कहकर कन्विंस किया कि एक कपल के रूप में समय निकालना भी ज़रूर है। वीडियो मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में शूट किया गया था। वैसे गाने की पहली कुछ लाइन्स में कहा गया है कि मैं उसे फोन करता रहता हूं और वह मेरा फोन नहीं उठाती है। वास्तविक जीवन में भी आकृति ऐसा ही करती है। सबसे आर्गेनिक राइटिंग और कम्पोजीशन के लिए लिरिसिस्ट और म्यूजिक डायरेक्टर मनसिमरन संधू को धन्यवाद।”

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *