महाशिवरात्रि पर एण्डटीवी के दरोगा हप्पू सिंह और राजेश, महाकालेश्वर ज्योर्तिंलिंग का आशीर्वाद लेंगे

Listen to this article

महाशिवरात्रि भारत के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह भगवान शिव का त्योहार है। इस साल यह त्योहार 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में एण्डटीवी की घरेलू काॅमेडी ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) और राजेश (गीतांजलि मिश्रा) उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योर्तिंलिंग दर्शन के लिए जाएंगे और भगवान का आशीर्वाद लेंगे।

अपनी उत्सकुता जाहिर करते हुए, दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) कहते हैं, ‘‘महाशिवरात्रि के दौरान उज्जैन जाना और महाकालेश्वर ज्योर्तिंलिंग का दिव्य अनुभव लेना पूरी आत्मा को उत्साहित कर रहा है। इस मौके पर मैं भगवान की कृपा के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। साथ ही हप्पू की उलटन पलटन की पूरी टीम पर सफलता का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए उन्हें नमन करना चाहता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह बेहद ही दिव्य और यादगार अनुभव होने वाला है। साथ ही इंदौर और उज्जैन जाना, मुझे हमेशा ही खुशी देता है क्योंकि मैं अपने फेवरेट स्ट्रीट फूड खा पाता हूं और शहर की पसंदीदा जगहों को भी देख पाता हूं। इस ट्रिप के दौरान मुझे मध्यप्रदेश में अपने काफी सारे फैन्स से मिलने का बेसब्री से इंतजार है। राजेश (गीतांजलि मिश्रा) उत्साहित होते हुए कहती हूं, ‘‘मैं भगवान शिव की भक्त हूं और बड़े ही उत्साह व जोश के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार मनाती हूं। भारत के बारह ज्योर्तिंलिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योर्तिंलिंग के दर्शन के लिए जाना ऐसा लगता है जैसे खुद ईश्वर की ओर से एक दैविक आमंत्रण मिला हो। यह शिव के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। आध्यात्मिक अनुभव के अलावा मैं इंदौर शहर को देखने और यहां के कुछ स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के लिए भी उत्सुक हूं। मैं अक्सर ही सोशल मीडिया पर इसे देखती हूं और इस शहर के अपने दोस्तों से भी इस बारे में सुनती रहती हूं।‘‘

एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के अपने चहेते दरोगा हप्पू सिंह और राजेश की झलकियां देखें, महाशिवरात्रि के आस-पास इंदौर और उज्जैन में। ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ देखिये, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10 बजे केवल, एण्डटीवी पर!

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *