मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट व हाई कोर्ट के 120 से अधिक वकील आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Listen to this article

*आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले वालों दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हाई कोर्ट और सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन्स के सदस्य

*वरिष्ठ आप नेता आतिशी वकीलों को पटका व टोपी पहनाकर किया पार्टी में शामिल

*वकीलों ने कहा-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा दिल्ली के आम लोगों और वकीलों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने का काम किया, उनकी नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हुए

*संविधान की रक्षा करने और लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका, बड़ी संख्या में वकीलों के मिलते समर्थन के साथ ‘आप’ और मज़बूत होगी-आतिशी

*देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए आज भाजपा सबसे बड़ा ख़तरा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली के वकील अब एकजुट होकर भाजपा से लड़ेंगे – आतिशी

*दिल्ली के वकील लोक सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल जी के साथ, संविधान की रक्षा और आम आदमी के अधिकार के लिए लड़ेंगे; दिल्ली की सातों सीटों से संविधान विरोधी भाजपा का सफ़ाया करेंगे-आतिशी

आम आदमी पार्टी का परिवार हर दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की हितकारी नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली भर के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हाई कोर्ट और सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन्स से 120 से अधिक वकीलों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप वरिष्ठ नेता व दिल्ली कैबिनेट में क़ानून मंत्री आतिशी ने इन सभी वकीलों का पार्टी में स्वागत किया।

इस मौक़े पर वकीलों ने कहा-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा दिल्ली के आम लोगों और वकीलों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने का काम किया, उनकी नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हो रहे है।

इस मौक़े पर आतिशी ने कहा कि, एक वकील जब अपने पहले दिन से वकालत की शुरुआत करता है तो उसकी शुरुआत वो देश के संविधान के साथ करता है, जो देश के सभी लोगों को बराबर का अधिकार देती है। जब भी किसी व्यक्ति के किसी अधिकार का हनन होता है तो उसके अधिकार को बचाने की ज़िम्मेदारी वकीलों की होती है। और वकील साथी रोज़ आम लोगों के हक़ की, उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते है।

उन्होंने कहा कि, पिछले 10 सालों से जब से देश में मोदी जी की सरकार बनी है, बेरोज़गारी, महंगाई तो बड़ी है लेकिन हमारे देश के संविधान को ख़त्म करने का प्रयास भी किया गया है। जो संविधान इस लोगों को बराबरी का अधिकार देता है, वोट देने का अधिकार देता है, देश को लोकतंत्र बनाता है। आज उस संविधान का रोज़ हनन हो रहा है और जिन लोगों ने संविधान की रक्षा लेने की शपथ ली थी, आज वही इसे ध्वस्त करने में लगे हुए है। चाहे विधायकों की चोरी करना हो या चुनाव को ही चुरा लेने या ईडी-सीबीआई लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना हो; भाजपा ने संविधान को ध्वस्त करने के नए तरीक़े निकाल लिए हैं।

आज स्वतंत्र जाँच एजेंसिया गुंडा बनकर उगाही कर रही है, इलेक्ट्रोल बांड इसका ताज़ा उदाहरण है। देशभर में लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ रही है। आतिशी ने कहा कि आज के इस दौर में देश को बचाने के लिए हमें अपने संविधान को बचाना पड़ेगा। और 2024 का ये चुनाव किसी एक पार्टी का चुनाव नहीं बल्कि देश के संविधान को बचाने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि, हमारे वकील साथी बेहतर जानते है कि यदि इस देश में संविधान नहीं बचेगा तो लोगों के पास उनका अधिकार नहीं बचेगा। ऐसे में मेरा आग्रह है कि, आने वाले लोकसभा चुनावों में देश के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताये।

‘आप’ में शामिल होने वाले कुछ मुख्य वकील

सुषमा त्यागी और नीलम सिंह – पूर्व कार्यकारी सदस्य, दिल्ली बार एसोसिएशन – तीस हजारी

अरुण गुप्ता – पूर्व एजीएम

शोएब चौधरी और बबीता भारद्वाज – सदस्य, साकेत बार एसोसिएशन

अमित गोस्वामी और प्रिंस शर्मा – सदस्य, रोहिणी बार एसोसिएशन

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *