’श्रीवल्ली’ उर्फ रश्मिका मंदाना के बर्थडे के दिन ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर, दर्शकों का बढ़ाया टीजर के लिए उत्साह

Listen to this article

‘पुष्पा 2: द रूल’ बिना किसी शक इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के पहले पोस्टर के रिलीज़ ने ‘पुष्पा’ के रूल की शुरुआत के लिए सिर्फ सही माहौल ही नहीं बनाता है, बल्कि यह उत्साह को और भी ऊंचाई पर ले जाता है। दिन ब दिन बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, मेकर्स ने नेशंस हार्टथ्रोब ‘श्रीवल्ली’ यानी कि रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर नए पोस्टर को रिलीज़ किया है, जिसकी वजह से 8 अप्रैल को टीज़र के रिलीज़ के लिए उत्साह और बढ़ गया है।

रश्मिका मंदाना के बर्थडे के खास मौके पर, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने उनके ‘श्रीवल्ली’ के रूप में एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्हें एक खूबसूरत साड़ी में दिखाया गया है। इसके अलावा पोस्टर में उनके अंदाज और कॉन्फिडेंस को साफ महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने बर्थडे के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा है:

“नेशंस हार्टथ्रोब ‘श्रीवल्ली’ उर्फ ​​@iamRashmika को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🫰🏻

8 अप्रैल को रिलीज होगा #Pushpa2TheRuleTeaser 🔥

PushpaMassJaathara 💥

Pushpa2TheRule 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार है।

आइकॉन स्टार @alluarjun @aryasukku #FahadhFaasil @ThisIsDSP @SukumarWritings @TSeries @PushpaMovie”

श्रीवल्ली के रूप में, रश्मिका मंदाना ने ‘पुष्पा द राइज’ के साथ पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। उनकी शानदारता, स्टाइल, और ‘सामी सामी’ में डांस मूव्स, सब कुछ ट्रेंड बन गया। अब, फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ में श्रीवल्ली के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और इस फिल्म से उनके एक पोस्टर ने वाकई ही उत्साह को बढ़ा दिया है।

पुष्पा 2 द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आने वाले हैं। माइश्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *