ये स्टील के बर्तन देखकर आप सोच रहे होंगे कि शायद ये किसी बर्तन मार्किट की मंडी लगी हुई है। जी नहीं ये कोई बर्तन मार्किट की मंडी नहीं है बल्कि पी एन बी किचन मेट का वार्षिक समारोह मैराथन 2024 के अवसर पर बर्तनों की प्रदर्शनी लगी हुई है। पी एन बी मतलब प्राणनाथ बजाज है। हरियाणा के सोनीपत में रविवार को मैराथन 2024 बैठक का आयोजन किया गया। इस मैराथन बैठक में भारत के अलग अलग राज्यों से आए पी एन बी के डिस्ट्रीब्यूटरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने का उद्देश्य PNB के डिस्ट्रीब्यूटरों का हौसला बढ़ाना और अन्य डिस्ट्रीब्यूटरों को भी इसके लिए उत्साहित करना ताकि पी एन बी को बाज़ार में अच्छी सेल्स दे सकें। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कई पी एन बी के डिस्ट्रीब्यूटर भारत के क़रीब 20 राज्यों से आए हुए हैं। पी एन वी का मैराथन बैठक का इस दूसरा वर्ष बताया गया जा रहा है । समारोह के मुख्यातिथि हरियाणा के सोनीपत सिटी के विधायक सुरिंदर पवार थे। विधायक सुरिंदर पवार ने पी एन वी के उत्पादों की प्रशंसा करी और उन्होंने PNB द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब मुख्य अतिथि विधायक सुरिंदर पवार और PNB के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश बजाज और PNB के डिस्ट्रीब्यूटर से बात करी सुनिए उन्होंने क्या कहा ।
आपको बता दें कि पी एन बी किचनमेट की शुरूआत 30 वर्ष पहले हुई थी। PNB के मैनेजिंग डायरेक्टर ने अपने पिता के नाम से PNB किचनमेट की दुनिया में क़दम रखा था। PNB किचनमेट अब दुनिया में एक जाना पहचाना ब्रांड बनता जा रहा है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


