दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा ने किसान मोर्चा के सात कार्यकर्ताओं को सांसद चुने जाने पर आयोजित किया अभिनंदन समारोह

Listen to this article

*विनोद सहरावत ने समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री भागिरथ चौधरी एवं तोखन साहू का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में किसान मोर्चा के सात कार्यकर्ताओं को सांसद चुने जाने और मंत्रिमंडल में दो सांसदों को स्थान दिए जाने के उपलक्ष्य में आज दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत द्वारा आयोजित इस अभिनंदन समारोह में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भगिरथ चौधरी को कृषि राज्य मंत्री और छत्तीसगढ़ के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित थे।

विनोद सहरावत ने अभिनंदन समारोह में दिल्ली के मजदूर किसानों की समस्याओं को रखा साथ में 360 के प्रधान श्री सुरेंद्र सोलंकी ने म्यूटेशन और अन्य समस्याओं से दोनों केंद्रीय मंत्रियों को अवगत कराया।

कृषि राज्य मंत्री भागिरथ चौधरी ने कहा कि एक मैं भी एक मजदूर किसान का बेटा हूं और किसानों को काम करते हुए और उनकी समस्याओं को बहुत नजदीक से देखा है। इसलिए किसाने की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा।

तोखन साहू ने कहा कि मैं दिल्ली के सभी गांव की समस्याओं को स्थानीय सांसदों से बात करके उसे समाधान करवाने का प्रयास करुंगा। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने किसानों के साथ जो दोहरी नीति अपनाई है, उस पर भी विचार करके किसानों को उनका हक दिलाने का काम करेंगे।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार करते हैं कि उन्होंने किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं को सांसद बनाने के साथ-साथ अपने कैबिनेट में स्थान दिया। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो एक मजदूर किसान के बेटे की चिंता करती है। उन्हें सांसद बनाती है।

आज के हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी धारा सिंह 52बावनी के प्रधान चौधरी हुकम सिंह, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश अरुण चौधरी, मोर्चा महामंत्री राज्यपाल राणा एवं रणधीर प्रधान, संजय मान,श्र प्रवीण राणा, अशोक टिकरी, अशोक किराड़ी सहित दिल्ली देहात के मजदूर किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *