Listen to this article

दिल्ली पुलिस की कमिश्नेट व्यवस्था एक जुलाई 1978 को लागू करी गई थी। परंतु काफ़ी वर्ष बीत जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने वर्ष 1 जुलाई 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नेट डे को मनाना आरंभ किया था। तब से पुलिस हर वर्ष कमिश्नेट डे मनाते। सोमवार को दिल्ली के किंग्स वे कैंप में स्थित न्यू पुलिस लाइन में दिल्ली पुलिस कमिश्नेट परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना थे। इस मौक़े पर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय आरोरा और मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के प्रशिक्षण एवं अकैडमिक विभाग द्वारा तैयार पाँच किताबें जिसमें नए तीन क़ानून पर विस्तार से लिखी गई है। उसका भी मुख्य अतिथि ने विमोचन किया। आइए देखते हैं परेड की कुछ झलकियां जिसे हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर जाकर कवर किया और मुख्य अतिथि और पुलिस आयुक्त ने समारोह में संबोधन के दौरान क्या कहा॥

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *