दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने देश की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज सेवादल के कांग्रेस सैनिकों द्वारा वंदे मातरम के उदघोष और राष्ट्रगान जन,गण, मन… के बाद प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन युसूफ, एनएसयूआई प्रभारी श्री कन्हैया कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, कुंवर करण सिंह, अमरीश गौतम, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, वरिष्ठ नेता महमूद जिया, सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, सतबीर शर्मा, मौहम्मद उस्मान, निगम पार्षद समीर मंसूरी, पूर्व मेयर वरयाम कौर, पूर्व पार्षद पन्ना लाल खेरवाल, चौ0 प्रेम कुमार, रमेश पोपली, अमन सूदन, अब्दुल वाहिद, पीके मिश्रा, एडवोकेट सुनील कुमार, राजेश गर्ग सहित कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सेल एवं विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव भी दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, यह सब कांग्रेस के सिपाहियों के संघर्ष, बलिदान के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के हर उस व्यक्ति का है जिसने देश के विकास में भूमिका निभाई है, आज दिन के लिए शहीद हुए हर उस नौजवान, इंसान का है जिसने देश की आजादी के संघर्ष में हिस्सा लिया। मै देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन करता हूॅ, हमें शांति और सदभाव के साथ आजादी के इस पर्व को मनाना चाहिए।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी जी तीसरे प्रधानमंत्री है जो 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे परंतु यह दुर्भाग्य है कि उनके तीसरे काल के 67 दिनों में देश में 17 आतंकी हमले हुए जिनमें 18 जवान शहीद हुए है व 26 घायल हुए है। आतंकी हमलों में 11 नागरिक मारे गए और 50 नागरिक घायल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में लोग आतंकी भय में जी रहे।

देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज सभी 14 जिलों और 258 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में भी तिरंगा फहराया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वयं भी कई जिलों के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला व ब्लाक अध्यक्षों ने बूथ स्तर पर आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बूथ स्तर के झंडा समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय निवासियों को भी शामिल किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज लगाकर गौरव का अनुभव किया। ब्लाक और जिला कांग्रेस कमेटियों की मासिक बैठकों और कार्यकारिणी की बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया था कि वे संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बताने के लिए अपने घरों और घरों के नजदीक पोल आदि पर पार्टी का झंडा फहराऐं, परंतु आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ स्तर पर ध्वजारोहण करने के साथ अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *