Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आर डब्ल्यू ए फेडरेशन के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगेश त्यागी द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय आर डब्ल्यू ए के प्रतिनिधियों एवं अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के इस मौक़े पर मंगेश त्यागी द्वारा ध्वजारोहण भी किया गया। श्री त्यागी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौक़े पर बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर चौहान ने भी समारोह में शिरकत करी। कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी ने श्री चौहान को शॉल उड़ाकर उनको सम्मानित किया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना को भी उत्कृष्ट पत्रकारिता को लेकर सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी से विशेष बात कर यह जानने का प्रयास किया कि कुल कितने आर डब्ल्यू ए के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया और आगे आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वह इस तरह क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। किस तरह क्षेत्र में कार्य करने जा रहे हैं। देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि गुरुवार को देश भर में 78वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह ध्वजारोहण किए गए। जिस तरह स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर आर डब्ल्यू ए को सम्मानित कर उनका मान सम्मान बढ़ाया और स्वतंत्रता दिवस के इस गौरव पल पर एहसास कराया। ये अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *