Listen to this article

फिल्मी दुनिया के खलनायक निमाई बाली बनेगें – महाबली रावण।

नारद मुनि बनेगें – लीजेंड एक्टर हेमन्त पाण्डे । –

एक्शन दृश्य का मंचन होगा हवा में ही रामलीला के कई प्रमुख पात्र भी गायब हो जायेगे।

रामलीला मंचन 3 से 13 अक्तूबर 2024

दिल्ली के लाल किला ग्राउण्ड में लव कुश रामलीला इस बार तीन अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक को आयोजित होगी। रविवार को दिल्ली की काउंसलिंग क्लब में प्रेस वार्ता कर लीला कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए बताया पहली बार लीला मंच पर फिल्मी दुनिया के खलनायक, अभिनेता फिल्म इण्डस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाएं निमाई बाली महाबली रावण का किरदार निभाएंगे। निभाई बाली फिल्म एवं टीवी सीरियल में रावण का किरदार पहले भी निभा चुके है। लीजेंड फिल्म अभिनेता हेमन्त पाण्डे नारद मुनि के किरदार में दिखाई देंगे, पिछले तीन दशक से फिल्म एण्ड टीवी इण्डस्ट्रीज में अपनी अलग पहचान बनाये हुए है। बालिवुड चरित्र अभिनेता मनीष चर्तुवेदी रावण पुत्र मेघनाद का अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों कलाकारों को उनके रीयल किरदार के मेकअप और कास्टयूम में ही पेश करने का फैसला किया जिससे यह सभी आर्टिस्ट अपने किरदार के और नजदीक आकर सवालों का जवाब दे सकें। कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि पहली बार ऐसे एक्शन दृश्य का मंचन होगा हवा में रामलीला के कई प्रमुख पात्र भी गायब हो जायेगे। जैसे सीता हरण के बाद अशोक वाटिका में सीता को डराने आयी राक्षसियां हवा में गायब हो जायेंगी यह सीन बैठें राम भक्तों को आश्चर्य चकित कर देंगे। खुले आकाश में 180 फीट हाईट की केनों की मदद से अनेक एक्शन स्टंट सीन हवा में किये जायेंगे। इन सीनों में हवा में उड़ते हुए विशाल रथ पर पर श्री राम व लक्ष्मण, दूसरे रथ में श्री राम की सेना, तीसरे रथ पर महाबली रावण सवार होगें। हवा में श्रीराम-रावण युद्ध करते हुए दिखाई देंगे। आकाश में ही रावण द्वारा सीता हरण, जटायु वध, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना और राम रावण युद्ध के एक्शन दृश्य प्रमुख है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने लीला मंचन के अध्यक्ष और राम, मेघनाद और नारद के किरदार भूमिका अदा करने वाले कलाकारों से बात करी। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में

बताया जाता है कि कमेटी द्वारा 17 सितम्बर 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। दिव्याग जनों के लिए कृत्रिम सहायक उपकरण भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिये जायेगे। कृत्रिम अंगों के साइज और उनका नाप लेने के लिए पंजीकरण सह-परीक्षण शिविर 1 से 10 सितम्बर तक अलग अलग क्षेत्रों में प्रताप नगर, सीताराम बाजार, पहाडगंज, पंजाबी बस्ती, आजादपुर, आदर्श नगर, शालीमार बाग, रानी बाग, त्रिनगर, अशोक विहार आदि में लगाये जा रहे है। सहायक उपकरण व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, वाकर, स्टिक, वैसाखी, कानों की मशीन, महिलाओं को साड़ी, वितरण, स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, किताबे, ब्लैड डोनेशन आदि के लिए पंजीकरण करवाया जा सकता है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *