Listen to this article

कहते हैं कि बच्चों को अच्छे संस्कार और लोगों की सेवा की प्रेरणा अपने बड़े बुज़ुर्गों से अपने घर से ही मिलती है। कुछ इसी तरह से आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल के पोते शिवांश सिंगल एक अधिवक्ता के साथ युवा कांग्रेस नेता भी हैं । इन दिनों आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को एक तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव का जन्मदिन था। और दूसरा आज़ादपुर सब्ज़ी मंडी के पास प्राचीन काली मंदिर है। इस मंदिर से मंगतराम सिंगल के के परिवार का विशेष नाता रहा है बताया जाता है कि यहाँ पर मंगत राम सिंघल ने कभी अपना बचपन बिताया था। हाल ही के दिनों में मंदिर का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ था। इसी के उपलक्ष्य में शिवांश सिंगल द्वारा प्राचीन काली माता मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि यह भंडारा हार महीने आयोजन किया जाता है। इसी सेवा भावों को देखते हुए थे शुक्रवार को विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। टोटल ख़बरे के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने युवा नेता शिवांश सिंगल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंगल से बात कर जानने का प्रयास किया। आख़ीर इस भंडारे को लेकर उनकी क्या सोच रही थी। उन्होंने क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता की विशेष रिपोर्ट में शिवांश सिंगल और मंगत राम सिंघल से बात करी तो इस पर उन्होंने क्या कहा।

आपको बता दें कि मंगत राम सिंगल का आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में क़रीब अपनी राजनीति के 40 साल तक नेतृत्व किया था। अब यह सेवा की कमान क्षेत्र में शिवांश सिंगल ने संभाल ली है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *