फ़रीदाबाद में आईबीआर के कॉर्पोरेट कार्यालय में दो-दिवसीय समारोह में भारत और विदेशों से आए रिकॉर्ड होल्डर्स की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। पहले दिन भारत का पहला 3डी सैल्फी साइंस म्यूजियम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और दिल्ली से मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती के द्वारा किया गया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आईबीआर) के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्वोकेशन (दीक्षांत समारोह) के दौरान लॉन्च किया गया। आईबीआर के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित दो-दिवसीय समारोह में भारत और विदेशों से आए रिकॉर्ड होल्डर्स की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। समारोह के दूसरे दिन 3डी सैल्फी साइंस म्यूजियम विज्ञान में यहाँ आये रिकॉर्ड होल्डर ने लुफ्त उठाया। विदेश से नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया के अतिथियों ने कॉन्वोकेशन में भाग लिया, जिनमें वियतनाम रिकॉर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (वियतकिंग्स) के उपाध्यक्ष डॉ गुयेन होआंग आन्ह, वियतकिंग्स की अंतर्राष्ट्रीय संबंध प्रभाग की प्रमुख गुयेन थी तुओंग वान और वियतनामी सांस्कृतिक मूल्यों के प्रवर्तक कलाकार चू बाओ क्यू शामिल थे।कार्यक्रम में भाग लेने वाले वियतनामी रिकॉर्ड धारकों में ट्रान थान तोआन, गुयेन थी हा, ले हुइन्ह माई ट्राम और ले क्यू मिन्ह शामिल थे। इस मौक़े इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी एवं इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स की प्रधान संपादक नीरजा रॉय चौधरी मौजूद थे। इस दीक्षांत समारोह में दो देशों यानी वियतनाम और भारत के बीच प्रतिनिधियों M O U साइन किया गया। इस M O U के तहत वियतनाम और भारत की संस्कृति को आदान प्रदान कर एक दूसरे के देश के लोगों की भलाई के लिए कार्य किया जाएगा।आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी और रूस के प्रतिनिधियों ने MOU साइन के मौक़े पर क्या कहा और अवार्ड से सम्मानित किए गए रिकॉर्ड होल्डर ने अपने अनुभव साझा करते हुए मीडिया के सामने अनुभव साँझा किए देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में ।
बताया जाता है कि वियतनाम और भारत के बीच दूसरे दिन भी MOU साइन किया गया। एक दूसरे देश की लिए काम करने और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए और देश के लोगों के लिए काम किया जाएगा। इंडिया रिकॉर्ड होल्डर का ये दो दिन का दीक्षांत समारोह में पहले दिन दो सेशन संपन्न हुए। जिसमें दूसरे दिन क़रीब 30 रिकॉर्ड होल्डर ने भाग लिया। टोटल ख़बरें फ़रीदाबाद से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

