किसी ने सच ही कहा है पैसा खुदा तो नहीं, पर खुदा की कसम, खुदा से कम भी नहीं। क्योंकि पैसा एक इन्सान की ऐसी ज़रूरत होती है ताकि वे अपने छोटी से छोटी ज़रूरत को पूरा कर सकें। तकनीक के इस दौर में आज के युवा ऑनलाइन की ओर ज़्यादा व्यस्त रहते हैं। ऑनलाइन क्रिप्टो ब्लॉकचैन भी तेजी से दुनिया में फ़ैल रहा है| इसके ज़रिये लोग आसानी से ढेर सारा पैसा कमा सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नोएडा के फ़िल्म सिटी में स्थित मारवाह स्टूडियो में बुधवार को वर्ल्ड मेटा समिट प्रेस मीट के दौरान कही गई। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए U B U के चांसलर प्रोफ़ेसर सिद्दीक ए मोहम्मद , panigrahy के प्रेजिडेंट ऑफ़ यूनिवर्सल ब्लॉकचैन यूनिवर्सिटी के मिस्टर सिद्द और A A F T यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट एंड चांसलर डॉक्टर संदीप मारवाह की मौजूदगी में कहा कि ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के द्वारा क्रिप्टोकरेन्सी द्वारा जल्द से जल्द पैसा कमाया जा सकता है। प्रेस मीट के दौरान प्रोफ़ेसर सिद्दीक ए मोहम्मद के द्वारा वीडियो दिखा कर ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया। क्रिप्टोकरेन्सी के बारे में चर्चा करी गई। वर्ल्ड मेटा समिट के दौरान A I के बारे में भी चर्चा करी गई। प्रोफ़ेसर सिद्दीक ए मोहम्मद ने ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के ऊपर एक कोर्स भी लांच किया और कोर्स की खासियत भी बताई गई। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में प्रेस वार्ता में संबोधन के दौरान वर्ल्ड मेटा समिट पर क्या कहा गया।
आपको बता दें कि वर्ल्ड मेटा समिट के दौरान भगवान गौतमबुद्ध की कही बात What you think you become को भी काफी खूबसूरती से अर्थ समझाया गया। अतिथिगणों को डॉक्टर संदीप मारवाह द्वारा life membership देकर सम्मानित किया गया। टोटल ख़बरें नोएडा से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


