नोएडा में स्थित मारवाह स्टूडियों में ‘8वां डॉ सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड ‘ कामकाजी महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया । समारोह की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ समारोह की शुरुआत की हुई। समारोह में श्रेष्ठ अतिथि डॉ कैपाया रोड्रिगेज गोंजालेज , एंबेसडर , एंबेसी ऑफ वेनेजुएला , ऐडवोकेट लीबोहंग वेलेंटाइन मोचाबा , हाई कमीशनर ऑफ लेसोथो ने शिरकत करी। समारोह की अध्यक्षता डॉ संदीप मारवाह , चांसलर A A F T यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स के द्वारा करी गई। आपको बता दें कि डॉ नायडू का अनुकरणीय नेतृत्व और साहित्यिक कौशल दुनिया भर की महिलाओं के बाधाओं को तोड़ने और अपने चुने हुए क्षेत्रों में स्थायी अभाव पैदा करने के लिए प्रेरित करता रहता है। कामकाजी महिलाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अतिथियों द्वारा ‘ 17th ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2024 ‘ का पोस्टर रिलीज किया गया।महिलाओं को ‘ डॉ सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड ‘ देकर सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि क़रीब सौ महिलाओं को डॉक्टर सरोजनी नायडू अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में ओपन सेशन भी रखा गया , जिसमें अवॉर्ड से सम्मानित महिलाओं ने कविताओं के माध्यम से अपनी बातें रखी और डॉ संदीप मारवाह का अवॉर्ड के लिए शुक्रिया किया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें की विशेष रिपोर्ट
बताया जाता है कि 7 साल पहले स्थापित ,कामकाजी महिलाओं के लिए डॉ सरोजिनी नायडू अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उत्कृष्ट प्रयासों को पहचानने और उनके प्रभाव क्षेत्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करने में सहायक रहा है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट


