एक बार फिर से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में ‘8वां डॉ सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड ‘ कामकाजी महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया। द्वीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में डॉ संदीप मारवाह , चांसलर AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स, डॉ कैपाया रोड्रिगेज गोंजालेज , एंबेसडर , एंबेसी ऑफ वेनेजुएला , ऐडवोकेट लीबोहंग वेलेंटाइन मोचाबा , हाई कमीशनर ऑफ लेसोथो मौजूद रही। कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथिगण का स्वागत किया ।
डॉ संदीप मारवाह चांसलर AAFT यूनिवसिर्टी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा , डॉ नायडू का अनुकरणीय नेतृत्व और साहित्यिक कौशल दुनिया भर की महिलाओं के बाधाओं को तोड़ने और अपने चुने हुए क्षेत्रों में स्थायी अभाव पैदा करने के लिए प्रेरित करता रहता है। मुझे बहुत खुशी है कि कामकाजी महिलाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण द्वारा ’17th ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2024 ‘ का पोस्टर रिलीज किया गया।
बता दें कि 7 साल पहले स्थापित ,कामकाजी महिलाओं के लिए डॉ सरोजिनी नायडू अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उत्कृष्ट प्रयासों को पहचानने और उनके प्रभाव क्षेत्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करने में सहायक रहा है।
कार्यक्रम में महिलाओं को ‘ डॉ सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड ‘ देकर अतिथिगण द्वारा सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम में ओपन सेशन भी रखा गया , जिसमें अवॉर्ड से सम्मानित महिलाओं ने कविताओं के माध्यम से अपनी बातें रखी और डॉ संदीप मारवाह का अवॉर्ड के लिए शुक्रिया किया। देखिए के लाइव इंडिया कि यह रिपोर्ट
2024-10-24


