Listen to this article

26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया था। तभी से ही प्रत्येक वर्ष छब्बीस नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर देश और दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। आठ साल पहले 26 नवंबर 2017 को एक पार्टी का गठन हुआ था। इस पार्टी का नाम आपकी अपनी पार्टी पीपल्स है। मंगलवार को दिल्ली के पंचकुईया रोड पर स्थित गढ़वाल भवन में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ने 75वाँ संविधान दिवस मनाया और पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ करी गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान ने यहाँ आए पार्टी के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच का संचालन किया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजभर ने यहाँ आए पार्टी के फ़ाउंडर सदस्य एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया। यहाँ आए पार्टी के पदाधिकारियों ने अधिवेशन में पिछले सात वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए आगे पार्टी को मज़बूत करने को लेकर भविष्य की योजना को लेकर चर्चा करी गई और दिल्ली में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी है। उसे लेकर भी पार्टी के पदाधिकारियों ने चर्चा के दौरान अपने विचार रखे हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की बात भी कही है। गत वर्ष में पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर भी चर्चा कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने संबोधन के दौरान कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा ये है कि देश में जातियाँ समाप्त होने चाहिए। देश में जाति उन्मूलन क़ानून लागू होना चाहिए। उनकी पार्टी संघर्ष करती रहेगी भले ही पार्टी को कई वर्ष लग जाएं। उन्हें सो वर्ष लग जाएं लेकिन वो अपने पार्टी के अजेंडे पर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने RSS और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की संस्था के बारे में भी बताया। आज RSS बुलंदियों पर है और बाबाजी की संस्था का ही विलुप्त हो चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि संघर्ष करना ही जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि है संघर्ष से ही पार्टी को मज़बूत किया जाएगा पार्टी समय समय पर और जनता की समस्याओं के मुद्दे भी उठाते रहते हैं। फिर भले ही सरकारी नीतियों के खिलाफ़ हो या फिर दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में बिजली मीटर के कनैक्शन को लेकर समस्या हो इन सभी मुद्दों पर पार्टी ने पुरज़ोर तरीक़े से संघर्ष किया दिल्ली के उप राज्यपाल के निवास स्थान पर धरना प्रदर्शन भी किया और फिर मजबूरन सरकार को कच्ची कालोनियों में बिजली मीटर कनेक्शन देने को लेकर आदेश जारी करना पड़ा। आपको बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान पेशे से एक सीनियर एडवोकेट भी हैं पार्टी के स्थापना दिवस के मौक़े पर कई वकीलों ने एडवोकेट रामबीर चौहान को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देने पहुँचे थे। पार्टी के अध्यक्ष रामवीर चौहान के नेतृत्व आठ वर्षों में पार्टी काफ़ी मज़बूत हुई है इस साल बतौर पार्टी की सक्रियता बनी रही है आइए सुनते हैं मीडिया से बात करते हुए पार्टी के अध्यक्ष एडवोकेट रामबीर चौहान ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर चुनाव के परिणाम EVM के मुताबिक़ अगर ठीक से नहीं आ रहे हैं तो पूरा विपक्ष को एक साथ त्यागपत्र देकर अपना विरोध कर सड़कों पर उतरना चाहिए। आइए सुनिए उन्होंने क्या कहा कहा।

आपको बता दें कि अभी हाल में ही महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव सम्पन्न हुए थे पार्टी ने तीन उम्मीदवारों को महाराष्ट्र चुनावों में उतारा था जिसका परिणाम काफ़ी ख़राब रहा परंतु पार्टी के अध्यक्ष रामबीर चौहान का हौसला बरकरार है उन्होंने कहा कि पार्टी दिनों दिन बढ़ रही है और एक दिन वह अपनी मंज़िल को ज़रूर तय करेंगे। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *