केजरीवाल अब दिल्ली वालों से झूठी सहानुभूति बटोरने के लिए अपना पुराने तरीक़े को बंद कर दें क्योंकि दिल्ली की जनता इस नौटंकी को पिछले 10 सालों से देखती आ रही है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंकने वाला शख़्स कोई और नहीं बल्कि उन 10,000 बस मार्शलो में से एक था जिसकी रोज़गार अरविंद केजरीवाल की एक हस्ताक्षर से चली गई है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज ग्रेटर कैलाश में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ हुई घटना को उनके भ्रष्टाचार और निकम्मेपन का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले ही इस बात को बार बार दोहराती आ रही है कि जनता के बीच जाने के बाद अरविंद केजरीवाल को विकास के नाम पर बताने के लिए कुछ नहीं है इसलिए अब वह दिल्ली वालों का झूठी सहानुभूति बंटोरने का नए नए पैंतरे अपनाएँगे और आज उसी नए पैंतरे का पहला नमूना हम सबने देखा।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंकने वाला शख़्स कोई और नहीं बल्कि उन 10,000 बस मार्शलो में से एक था जिसकी रोज़गार अरविंद केजरीवाल की एक हस्ताक्षर से चली गई है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब दिल्ली वालों से झूठी सहानुभूति बटोरने का जो अपना पुराना तरीक़ा है उसे बंद करें क्योंकि दिल्ली की जनता इस नौटंकी को पिछले 10 सालों से देखती आ रही है।

अरविंद केजरीवाल को तो नैतिकता दिखाते हुए डिटेन हुए सिर्फ उसी बस मार्शल से नहीं बल्कि उन सभी 10,000 बस मार्शलों से माफी मांगनी चाहिए जिन्हें इन्होंने बेरोजगार कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा हर तरह के हिंसात्मक विरोध की निंदा करती है लेकिन पिछले 10 सालों में दिल्ली ने ऐसा कोई चुनाव नहीं देखा जहां अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसी अटपटी घटनाएं ना हो। इससे साफ स्पष्ट है कि यह सिर्फ संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है जो कभी आम आदमी पार्टी खुद करवाती है तो कभी उनके भ्रष्टाचारों का परिणाम होता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *