उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म समारोह का आयोजन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित मारवाह स्टूडियो में 17वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल की शानदार शुरुआत हुई । तीन दिन तक चलने वाला यह फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन के पहले सत्र में फिल्म , टीवी और मीडिया जगत से जुड़े सम्मानित व्यक्ति और कई देशों के एंबेसडर मौजूद रहे।
द्वीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ समारोह की शुरुआत हुई।
समारोह में वियतनाम की फ़िल्म ‘ ए फ्रैजाइल फ्लावर ‘ की स्क्रीनिंग की गई , जिसे मई थू ह्युएन ने निर्देशित किया है । I C M E I के प्रेसिडेंट एंड चांसलर A A F T यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स डॉक्टर संदीप मारवाह ने मई थू ह्युएन को Award of Distinction से सम्मानित किया और साइप्रस की फिल्म ‘फाइव शिलिंग नायलॉन ‘ की स्क्रीनिंग की गई । इसी दौरान डॉक्टर मारवाह ने Award of Distinction से इवागोरस वियोनराइड्स को सम्मानित किया। अबेद एल्राजग अबू जाजर , चार्ज्ड अफेयर्स एंबेसी ऑफ फिलिस्तीन , इवागोरस वियोनराइड्स , हाई कमीशनर ऑफ साइप्रस , शोभिता राणा , प्रसिद्ध अभिनेत्री , अभय सिन्हा , फिल्म प्रोड्यूसर ,साक्षी मेहरा , प्रेसिडेंट , मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन , अनिरुद्ध रॉय चौधरी , डायरेक्टर फिरदौसाल हसन , प्रोड्यूसर अनंग देसाई , फिल्म अभिनेता , राजीव मेहता , अभिनेता , सुरेंद्र पाल सिंह आदि कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में महात्मा गाँधी फोरम ‘ पोस्टर रिलीज किया गया साथ ही मारवाह स्टूडियो MSTV OTT Channel का पोस्टर लॉन्च किया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता की इस रिपोर्ट में यहाँ आए अतिथियों और डॉक्टर संदीप मारवाह ने क्या कहा
2024-12-08

