उत्तर भारत के सबसे बड़े फिल्म समारोह में से एक के रूप में पहचाने जाने वाले ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल की नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में शानदार शुरुआत हुई । तीन दिवसीय चलने वाले 17वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन के पहले सत्र में फिल्म , टीवी और मीडिया जगत से जुड़े सम्मानित व्यक्ति और कई देशों के एंबेसडर मौजूद रहे।
द्वीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में वियतनाम की फ़िल्म ‘ ए फ्रैजाइल फ्लावर ‘ की स्क्रीनिंग की गई , जिसे मई थू ह्युएन ने निर्देशित किया है । इसी दौरान डॉ संदीप मारवाह ने मई थू ह्युएन को Award of Distinction से सम्मानित किया और साइप्रस की फिल्म ‘फाइव शिलिंग नायलॉन ‘ की स्क्रीनिंग की गई । इसी दौरान डॉ संदीप मारवाह ने Award of Distinction से इवागोरस वियोनराइड्स को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दूसरे हॉल में ‘ इंडियन सिनेमा_ ‘ द सॉफ्ट पावर ऑफ इंडिया ‘ पर चर्चा के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया । इस दौरान यहाँ डॉ संदीप मारवाह , प्रेसिडेंट ICMEI एंड चांसलर AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स , अबेद एल्राजग अबू जाजर , चार्ज्ड अफेयर्स एंबेसी ऑफ फिलिस्तीन , इवागोरस वियोनराइड्स , हाई कमीशनर ऑफ साइप्रस , शोभिता राणा , प्रसिद्ध अभिनेत्री , अभय सिन्हा , फिल्म प्रोड्यूसर ,साक्षी मेहरा , प्रेसिडेंट , मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन , अनिरुद्ध रॉय चौधरी , प्रसिद्ध डायरेक्टर , फिरदौसाल हसन , प्रसिद्ध प्रोड्यूसर , अनंग देसाई , प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता , राजीव मेहता , प्रसिद्ध अभिनेता , सुरेंद्र पाल सिंह , प्रसिद्ध अभिनेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूदा अतिथिगण द्वारा ‘ महात्मा गाँधी फोरम ‘ पोस्टर रिलीज किया गया साथ ही मारवाह स्टूडियोज MSTV OTT Channel का पोस्टर लॉन्च किया और इसी दौरान “Accomplishments & Accolades” पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ संदीप मारवाह द्वारा अतिथियों को हिंदी सिनेमा भूषण , हिंदी सिनेमा गौरव , हिंदी सिनेमा समर्थक , हिंदी सिनेमा संरक्षक और फेस्टिवल मोमेंटों से सम्मानित किया गया। पेश है के लाइव इंडिया के संवाददाता कि यह ख़ास रिपोर्ट।
2024-12-08

