उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म समारोह की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित मारवाह स्टूडियो में 17वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई तीन दिन तक चलने वाला यह फिल्म फेस्टिवल पहले दिन के दूसरे सत्र में कई देशों के एंबेसडर और कला और संस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । समारोह में AAFT स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म स्टूडेंटस द्वारा अल्जीरिया और ईरान के प्रसिद्ध क्यूजीन परोसा गया। और दूसरे हॉल में क्या महिलाओं की उपलब्धियों पर बायोपिक बनाई जानी चाहिए ?” इस विषय पर चर्चा के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया । इसी दौरान ICMEI एंड चांसलर AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ संदीप मारवाह और देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे
डॉ संदीप मारवाह ने कहा, सिनेमा का हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा रोल है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है , अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन पर बायोपिक जरूर बननी चाहिए। वहाँ मौजूदा अतिथिगण ने महिलाओं की उपलब्धियों पर बायोपिक बनाने का जोर दिया और अपने विचारों को साझा किया। डॉ संदीप मारवाह द्वारा अतिथियों को हिंदी सिनेमा भूषण , हिंदी सिनेमा गौरव , हिंदी सिनेमा समर्थक , हिंदी सिनेमा संरक्षक और फेस्टिवल मोमेंटों से सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता की इस रिपोर्ट में यहाँ आए अतिथियों और डॉक्टर संदीप मारवाह ने क्या कहा।
2024-12-09

