उत्तर प्रदेश के नोएडा फ़िल्म सिटी में स्थित मारवाह स्टूडियों में तीन दिवसीय चल रहे ’17वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल ‘ के पहले दिन गुरुवार को तीसरे सत्र में ‘म्यूजिकल परफॉर्मेंस ‘ ने धूम मचा दी।
कार्यक्रम में कई देशों के एंबेसडर और कला और संस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस ग्लोबल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में AAFT स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के विद्यार्थियों द्वारा कई डिशेस बनाई गई। जैसे क्यूजीन का अतिथियों ने जायका लिया।
इस मौक़े पर डॉ संदीप मारवाह , प्रेसिडेंट ICMEI एंड चांसलर AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स , जोसेल फ्रांसिस्को इग्नासियो , एंबेसडर ऑफ फिलीपींस , किम म्योंग चोल , एंबेसडर ऑफ डीपीआर कोरिया , डायना मिकेविसिएन , एंबेसडर ऑफ लिथुआनियाई , अरुण बख्शी अभिनेता एंड सिंगर मौजूद रहे। समारोह में इंडो फिलीपींस फिल्म एंड कल्चरल फोरम का पोस्टर रिलीजकिया गया। इंडो लिथुआनियाई फिल्म एंड कल्चरल फोरम का पोस्टर भी रिलीज किया गया।
यहाँ आए अतिथियों को डॉ संदीप मारवाह ने Award of Distinction से एंबेसडर को सम्मानित किया और हिंदी सिनेमा गौरव फेस्टिवल मोमेंटो भी दिया।
स्वर्गीय प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर के 100 वर्ष पूरे होने पर उनकी याद में संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ संदीप मारवाह ने कहा , म्यूजिक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का काम करती है। व्यक्ति के स्ट्रेस को भी कम करने का काम करती है। म्यूजिक के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है।
स्वर्गीय प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर की याद में उनके प्रसिद्ध गानों को स्टूडेंट्स के द्वारा प्रस्तुति दी गई। समारोह में क्या कुछ ख़ास रहा आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता कि इस रिपोर्ट में।
2024-12-09

